अटल ज्ञान केंद्र के प्रथम तल का शिलान्यास, 14.25 लाख रुपए होंगे खर्च
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर/झालावाड़। ग्राम पंचायत में बनने वाले अटल ज्ञान केंद्र के प्रथम तल निर्माण कार्य का मंगलवार को शिलान्यास किया गया।
मुख्य अतिथि विकास अधिकारी सत्येंद्र सिसोदिया ने शिलापट्टिका का अनावरण कर कार्य की शुरुआत कराई। जिला परिषद की बजट घोषणा 2026-27 के तहत स्वीकृत इस कार्य पर 14.25 लाख रुपए खर्च होंगे।
केंद्र के प्रथम तल पर 36×20 फीट का हॉल बनाया जाएगा। इसमें ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई-कियोस्क, फर्नीचर, वर्क स्टेशन, वायरिंग तथा उपयोगी पुस्तकें व पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
निर्माण सामग्री पर 9.60 लाख और श्रम मद में 4.65 लाख रुपए खर्च होंगे। कार्यक्रम में प्रशासक विष्णु नागर, एईएन नरेंद्र नागर, जेईएन शिवानी गौतम, ग्राम विकास अधिकारी सतीश चंदेल सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा कराने की मांग की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा रावतभाटा। बदलते मौसम के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर मीरजापुर के चेंदूली से वन्दे भारत न्यूज से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट मझवाँ विधानसभा के ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार को रहेंगे सुमेरपुर दौरे पर* पाली, 29 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार,…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिला कलक्टर अवधेश मीना ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में जान…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडीडवाना कुचामन/जयपुर, प्रदेश में चल रहे ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ के तहत कृषि विभाग द्वारा किसानों तक योजनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।