खबर मीरजापुर के चेंदूली से
वन्दे भारत न्यूज से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट
मझवाँ विधानसभा के ग्राम पंचायत चेंदुली में डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर इस महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ किया।
डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं को आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं डिजिटल ज्ञान के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
मेरा विश्वास है कि शिक्षा और तकनीक का संगम ही युवा शक्ति को नए अवसरों की ओर ले जाएगा।
चेंदुली के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#शुचिस्मिता_मौर्या
विधायक, (397) मझवॉ, मीरजापुर