Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के सीमेंट फैक्टी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, नए पंजीयन एवं नवीनीकरण की कार्रवाई के साथ पात्र ला

30 Sep 2026, 12:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के सीमेंट फैक्टी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, नए पंजीयन एवं नवीनीकरण की कार्रवाई के साथ पात्र ला - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर
दिनांक: 29 सितम्बर, 2026

*सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री में स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित*

*श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, नए पंजीयन एवं नवीनीकरण की कार्रवाई के साथ पात्र लाभार्थियों को हितलाभ के चेक किए गए वितरित*

हमीरपुर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभागीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके कार्यस्थल पर ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग, हमीरपुर द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री, इंगोहटा, सुमेरपुर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण, श्रमिक पंजीयन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही नए श्रमिकों के पंजीयन तथा पूर्व से पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण की कार्रवाई भी की गई।

स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा श्रमिकों का रक्तचाप, रक्त शर्करा, वजन एवं बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के आधार पर श्रमिकों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा एवं कमजोरी जैसी समस्याओं से बचाव के लिए संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कार्यस्थल पर हेलमेट, सुरक्षा जूते, दस्ताने आदि सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री दामोदर प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभागीय योजनाओं का लाभ सीधे कार्यस्थल पर पहुंचाना है, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने पात्र श्रमिकों से विभागीय योजनाओं से जुड़ने तथा समय से पंजीयन एवं नवीनीकरण कराने की अपील की।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री विजयपाल सोनकर ने श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर आवश्यक सावधानियां अपनाकर दुर्घटनाओं एवं व्यावसायिक बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिष्ठान प्रबंधन से भी सुरक्षा प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।

शिविर में श्रम विभाग से प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री दामोदर प्रसाद अग्रहरि, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री विजयपाल सोनकर, सहायक लेखाकार श्री विवेक मिश्रा, कम्प्यूटर ऑपरेटर सैयद मोहम्मद उबैदुल्ला एवं सूरजभान, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हर्ष रंजन, श्री महेंद्र कुमार, श्री प्रवीण कुमार एवं श्रीमती संध्या देवी तथा जे.के. सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान के अधिकारियों एवं श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीयन, नवीनीकरण एवं हितलाभ वितरण की इस संयुक्त पहल को श्रमिक हित में उपयोगी बताया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने अतिवष्टि एवं बिरमा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण बिरमा नदी का जलस्तर घटने से जनजीवन सामान्यः क्षतिग्रस्त सडकों व रपटों के तत्काल रेस्टोरेशन के निर
दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा में POCSO अधिनियम 2012 के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक रिपोर्ट हरिपाल सिंह रिपोर्टर ।
Mathura30 Sep

दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा में POCSO अधिनियम 2012 के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक रिपोर्ट हरिपाल सिंह रिपोर्टर ।

मथुरा :- रिफाइनरी / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, मथुरा द्वारा आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!