मछली पकड़ते समय मनौरी पुल में डूबे अधेड़ की मौत करीब छह घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोंडा से आई विशेषज्ञ गोताखोर टीम ने बरामद किया शव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी चौकी के पास स्थित मनौरी पुल पर मंगलवार सुबह मछली पकड़ने गए 52 वर्षीय अधेड़ की तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर गोंडा से विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम बुलानी पड़ी।
करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, मनौरी डांडी गांव निवासी दिलीप कुमार उर्फ विशंभर (52) मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे मनौरी पुल पर मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल को देखने पहुंचे थे। जाल की जांच करने के दौरान वह पुल से नीचे कूदे, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में चले गए।
नदी का जलस्तर अधिक होने के साथ ही बहाव तेज होने के कारण वह देखते ही देखते पानी में समा गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मनौरी चौकी प्रभारी उपेंद्र शर्मा तथा वाल्टरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश एवं बचाव अभियान शुरू कराया।काफी प्रयास के बावजूद जब स्थानीय स्तर पर शव का पता नहीं चल सका तो गोंडा से विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। टीम ने तेज बहाव और गहरे पानी के बीच लगातार करीब छह घंटे तक सघन अभियान चलाया।
आखिरकार गोताखोरों ने दिलीप कुमार उर्फ विशंभर का शव पानी से बरामद कर लिया।शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 29 सितम्बर, 2026 *सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री में…
पूरी खबर पढ़ें →
टी. एन. मेमोरियल हॉस्पिटल, बस्ती | डॉ. गया प्रसाद शुक्लात्वरित चिकित्सीय सूझबूझ से टला बड़ा हादसा: मासूम 'जिकरा'…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 29 सितम्बर, 2026 *जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि एवं बिरमा नदी से प्रभावित क्षेत्रों…
पूरी खबर पढ़ें →
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा के आरोपी अफरोज की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत की गई हिरासत…
पूरी खबर पढ़ें →
मथुरा :- रिफाइनरी / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, मथुरा द्वारा आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।