Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, पूरी रात चला सघन ‘कांबिंग गश्त’ अभियान, 287 मामलों में वैधानिक कार्रवाई

30 Sep 2026, 11:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, पूरी रात चला सघन ‘कांबिंग गश्त’ अभियान, 287 मामलों में वैधानिक कार्रवाई - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं प्रत्यक्ष नेतृत्व में रात्रि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन ‘कांबिंग गश्त’ अभियान चलाया गया। कांबिंग गश्त के दौरान जिले के 600 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमों ने पूरी रात सक्रिय रहकर वारंटियों, फरार आरोपियों, गुंडा/हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी अपराधियों की चेकिंग के साथ-साथ संदिग्ध स्थानों, होटल, ढाबों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच एवं दबिश की।

अभियान के दौरान वारंटियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करते हुए,64स्थाई वारंट तामील किए गए, 204 गिरफ्तारी वारंट में गिरफ्तारी की गई ,धारा 170 BNSS के तहत 15 आरोपियों पर कार्रवाई की गई,गंभीर प्रकरणों में फरार 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,इस प्रकार वारंट एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध पर्ची तामील सहित व्यापक वैधानिक कार्रवाई की गई। कांबिंग गश्त के दौरान 328 गुंडा/हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी अपराधियों की भौतिक रूप से चेकिंग की गई।

पुलिस टीमों द्वारा उनकी वर्तमान गतिविधियों, आवागमन एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। इसके साथ ही 183 होटल, ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर औचक दबिश देकर सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 04 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही यातायात एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की गई।

थाना खुरई क्षेत्र में धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई सहित कांबिंग गश्त के दौरान कुल 287 मामलों में ठोस वैधानिक कार्रवाई की गई। कांबिंग गश्त अभियान की विशेषता यह रही कि पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया स्वयं पूरी रात फील्ड में रहकर जिलेभर की गश्त एवं कार्रवाई की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों की गतिविधियों का जायजा लेते हुए मौके से ही लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यह सुनिश्चित किया कि अभियान प्रभावी एवं परिणाममूलक ढंग से संचालित हो। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिले के सभी एसडीओपी भी पूरी रात अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ गश्त एवं कार्रवाई की निगरानी करते रहे।

इस सामूहिक एवं समन्वित कार्रवाई से जिलेभर में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया। पुलिस अधीक्षकअनुराग सुजानिया ने कहा कि सागर जिले में शांति, सुरक्षा एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों, फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध इस प्रकार के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला चिकित्सालय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।
Chhindwara30 Sep

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला चिकित्सालय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में जिले के कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला चिकित्सालय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।
Chhindwara30 Sep

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला चिकित्सालय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में जिले के कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
गधे की फोटो लगाकर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन का दावा, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल
Satna30 Sep

गधे की फोटो लगाकर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन का दावा, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का आरोप—फर्जी विवरण और दस्तावेजों के बावजूद जारी हुआ प्रमाणपत्र, जांच की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा विधायक ने हाथ छोड़कर चलाई बाइक,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Sagar30 Sep

भाजपा विधायक ने हाथ छोड़कर चलाई बाइक,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक…

पूरी खबर पढ़ें →
सात माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, ₹3,000 के इनामी आरोपी को महाराजपुर पुलिस ने दबोचा
Sagar30 Sep

सात माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, ₹3,000 के इनामी आरोपी को महाराजपुर पुलिस ने दबोचा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nuh30 Sep

सांप को मार कर वीडियो बनाने पर वन्य जीव विभाग ने लिया संज्ञान अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज।

सांप को मारकर वीडियो बनाने पर वन्य जीव विभाग ने लिया संज्ञान, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज। नूंह।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!