सांप को मार कर वीडियो बनाने पर वन्य जीव विभाग ने लिया संज्ञान अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सांप को मारकर वीडियो बनाने पर वन्य जीव विभाग ने लिया संज्ञान, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज। नूंह।
जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव शाह चोखा में एक सांप को मारकर वीडियो बनाने के मामले में वन्य जीव विभाग की टीम ने संज्ञान लेते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन्य जीव निरीक्षक फरीदाबाद राकेश कुमार को 29 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति डंडे से एक सांप को मार रहा है और दूसरा व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर खड़ा है।
यह वीडियो वरिष्ठ राजकीय विद्यालय ग्राम खोरी शाहचोखा थाना पिनगवां का बताया जा रहा है। वन्य जीव निरीक्षक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की, क्योंकि सांप वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित जीव है और उसे मारना गैर-कानूनी है।
शिकायत के आधार पर पिनगवां पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
इस मामलें पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि हम सभी को वन्य जीवों से प्रेम करना चाहिए, उन्हें भी जीने का अधिकार है।
सांप भी एक संरक्षित जीव है जो पर्यावरण को संतुलित करने और मानव श्रृंखला को जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए बेजुबान जानवरों को मारना अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बेजुबान जानवरों से प्यार करें और उनकी रक्षा करें।
गौरतलब है कि नूंह पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन खुद एक वन्य जीव प्रेमी हैं और वन्य जीव संरक्षण को लेकर उनके बयान और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर आते रहते हैं।
वन्य जीव संरक्षण मुहिम में राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana अक्टूबर महीने में त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मामले में सीज कर थाने के बाहर खड़े किए गए बालू…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के असंध मे सफीदो रोड पर स्तिथ मून होटल मे पुलिस ने मारा छापा। होटल से पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल पुलिस की CIA 3 की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।