कांठ में थाने के बाहर से डंपर चोरी मामले में चालक गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मामले में सीज कर थाने के बाहर खड़े किए गए बालू से भरे डंपर को चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया डंपर भी बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
25 सितंबर को नायब तहसीलदार साक्षी यादव ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोप में बालू से लदे छह डंपर सीज किए थे। सभी डंपर कांठ पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए थे। इसके बाद इन्हें थाने के सामने सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था। सीज डंपरों में अमरोहा के धनौरा क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा निवासी सतेंद्र सिंह का डंपर भी शामिल था।
पुलिस के मुताबिक, सीज होने के कुछ घंटे बाद ही डंपर थाने के बाहर से चोरी हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें डंपर मालिक सतेंद्र सिंह और चालक डंपर ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। पुलिस ने आरोपी चालक रूप बसंत पुत्र जयमल निवासी मोहल्ला भरतपुर, कस्बा दढ़ियाल, थाना टांडा, रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया डंपर बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आजमगढ़। निजामाबाद थाना परिसर में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विधवा महिला ने…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी चौकी के पास स्थित मनौरी पुल पर मंगलवार सुबह मछली पकड़ने गए…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती का रहने वाला सत्यम मिश्रा (26) अयोध्या में फर्जी सिपाही बनकर घूम रहा था।पुलिस के मुताबिक, वह…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती से इस वक्त की खास खबर सामने आ रही है, जहां जनपद पुलिस के लिए गौरव का…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 29 सितम्बर, 2026 *सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री में…
पूरी खबर पढ़ें →
टी. एन. मेमोरियल हॉस्पिटल, बस्ती | डॉ. गया प्रसाद शुक्लात्वरित चिकित्सीय सूझबूझ से टला बड़ा हादसा: मासूम 'जिकरा'…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।