पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रैलर एवं ट्रक में भीषण टक्कर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रानीपुर के पास मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एक सड़क हादसा हुआ। बिहार से मध्य प्रदेश जा रहा भैंसों से भरा एक ट्रक, एक्सप्रेसवे पर खड़े सरिया लदे ट्रैलर से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक में सवार मध्य प्रदेश के तीन पशु व्यापारी घायल हो गए। दो भैंसों के पैर भी टूट गए।
घायल व्यापारियों की पहचान सतीश बघेल, जगदीश यादव और बबलू पाल के रूप में हुई है। ये तीनों मध्य प्रदेश के शोभनगर के रहने वाले हैं और हाजीपुर से भैंसें खरीदकर लौट रहे थे।
ट्रक चालक अंधेरे या तेज रफ्तार के कारण ट्रैलर को देख नहीं पाया और टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक और परिचालक मौके से भाग गए।
यूपीडा टीम और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रानीपुर थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमवा तेतारपुर स्थित गोहनिया गौशाला में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🚦 **बड़ी खबर | सहारनपुर में स्लीपर और सरकारी बसों पर यातायात पुलिस का बड़ा सुरक्षा अभियान,…
पूरी खबर पढ़ें →
मृतशाला बनी रमना तौफीक गौशाला: पोल खुलने के 16 घंटे बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, सुदामाजी की दो-टूक—सुधार…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रानीपुर के पास मंगलवार देर रात करीब…
पूरी खबर पढ़ें →
पत्रकार संदीप कुमार श्रीवास्तव दिनांकः 29.09.2026 *पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा व्यापार मण्डल एवं सर्राफा व्यवसायियों के साथ बैठक…
पूरी खबर पढ़ें →
देखे इंडियन पुलिस, लगता है इनके पास फीमेल पुलिस नहीं है, महिलाओं को रोकने की लिये। लगता है…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।