महिला सशक्तिकरण की मिसाल – सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर जॉइंट्स ग्रुप ऑफ उमंग की अध्यक्षा मधु भंडारी द्वारा एक अनुकरणीय कार्य किया गया। उन्होंने अपनी पूज्य सासू माँ की पुण्यतिथि के अवसर पर आर्थिक स्थिति कमजोर एवं जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट कर उसे आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। जिस बहन को यह मशीन भेंट की गई, उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। पति की सीमित आय और तीन छोटी बेटियों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी के बीच यह सिलाई मशीन उनके लिए रोजगार का साधन बनेगी। अब वे घर पर ही कार्य कर अपने परिवार को संबल दे सकेंगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
इस पुनीत कार्य में तेज कंवर (वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, किचन विभाग प्रभारी, महात्मा गांधी चिकित्सालय, जोधपुर) की भूमिका अग्रणी एवं महत्वपूर्ण रही। आपके ही प्रयासों से यह सहयोग जरूरतमंद तक पहुँच पाया।
इस अवसर पर जॉइंट्स ग्रुप ऑफ उमंग की अध्यक्षा मधु भंडारी द्वारा किया गया यह सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय रहा। इस दौरान अनिल भंडारी जी, श्रीमती संगीता मोदी, लक्ष्मी शेखावत, श्वेता देवड़ा आदि उपस्थित रहे। अपनी सासु माँ की पुण्यतिथि को सेवा और परोपकार के रूप में मनाकर मधु भंडारी ने समाज के समक्ष एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया, सच्ची श्रद्धांजलि जरूरतमंदों की सेवा में ही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। इंदौर के सुप्रसिद्ध कबीर भजन गायक महंत श्री गुरुचरण दास साहेब बुधवार को परिवार सहित आगर प्रवास…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*एसडीएम मोनालिसा जौहरी की संवेदनशील पहल, खेतों में पहुंचेंगे अफसर, हर प्रभावित किसान तक पहुंचेगी राहत* अतिवृष्टि से…
पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधीश अखिल पिलानी ने धान कटाई व मंडी में फसल आवक को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश* नूंह, 30…
पूरी खबर पढ़ें →
વડોદરા અમદાવાદ એક્સપ્રેસ હાઈવે પર વહેલી સવારે અકસ્માતની ઘટના માં 5 ના મોત લકઝરી બસ અને ટ્રેક વચ્ચે…
पूरी खबर पढ़ें →
વડોદરા અમદાવાદ એક્સપ્રેસ હાઈવે પર વહેલી સવારે અકસ્માતની ઘટના માં 5 ના મોત લકઝરી બસ અને ટ્રેક વચ્ચે…
पूरी खबर पढ़ें →
विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा,बच्चों से पूछे सवाल। उप जिलाधिकारी महरौनी रजनीश कुमार ने पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।