नेपालगंज में 808 ग्राम स्मैक के साथ तीन भारतीय युवक गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*नेपालगंज में 808 ग्राम स्मैक के साथ तीन भारतीय युवक गिरफ्तार*
*नेपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारतीय न0 की एक्टिवा गाड़ी और दो मोबाइल फोन भी जब्त,सीमा सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों पर उठे गंभीर सवाल*
रूपईडीहा बहराइच। नेपाल के बाँके जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 808 ग्राम स्मैक बरामद कर जनपद बहराइच के कस्बा नानपारा निवासी तीन भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ के साथ एक भारतीय एक्टिवा स्कूटर और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
जिला पुलिस कार्यालय बाँके, नेपालगंज के अनुसार 29 सितंबर को नेपालगंज उपमहानगरपालिका-2 स्थित होटल डायमंड पैलेस परिसर में संचालित ‘द अपर डेस्क रेस्टोरेंट’ में मादक पदार्थ के कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जिला पुलिस कार्यालय बाँके और लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो शाखा कार्यालय नेपालगंज से लगाई गई पुलिस ने भारत के उत्तर प्रदेश स्थित नानपारा निवासी 21 वर्षीय रिजवान अहमद ईदरीशी, 18 वर्षीय माज अहमद तथा 28 वर्षीय रफत खान को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
पुलिस के अनुसार तलाशी और पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से स्मैक जैसा दिखाई देने वाला पदार्थ बरामद हुआ। तौल करने पर इसकी मात्रा 808 ग्राम पाई गई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के दो मोबाइल फोन तथा भारतीय नंबर UP32FH2679 वाली एक्टिवा स्कूटर भी बरामद की है। मामले में नेपाल पुलिस द्वारा और जांच एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। इंदौर के सुप्रसिद्ध कबीर भजन गायक महंत श्री गुरुचरण दास साहेब बुधवार को परिवार सहित आगर प्रवास…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*एसडीएम मोनालिसा जौहरी की संवेदनशील पहल, खेतों में पहुंचेंगे अफसर, हर प्रभावित किसान तक पहुंचेगी राहत* अतिवृष्टि से…
पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधीश अखिल पिलानी ने धान कटाई व मंडी में फसल आवक को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश* नूंह, 30…
पूरी खबर पढ़ें →
વડોદરા અમદાવાદ એક્સપ્રેસ હાઈવે પર વહેલી સવારે અકસ્માતની ઘટના માં 5 ના મોત લકઝરી બસ અને ટ્રેક વચ્ચે…
पूरी खबर पढ़ें →
વડોદરા અમદાવાદ એક્સપ્રેસ હાઈવે પર વહેલી સવારે અકસ્માતની ઘટના માં 5 ના મોત લકઝરી બસ અને ટ્રેક વચ્ચે…
पूरी खबर पढ़ें →
विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा,बच्चों से पूछे सवाल। उप जिलाधिकारी महरौनी रजनीश कुमार ने पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।