2.53 लाख का प्रतिबंधित तेल जब्त, 4 सैंपल जांच के लिए भेजे,1520 किलो खुला रिफाइंड सोयाबीन तेल मिला, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देवास त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर 1520 किलो प्रतिबंधित खुला रिफाइंड सोयाबीन तेल जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 53 हजार रुपये से अधिक है।जांच दल ने परसमंस ट्रेडर्स से 980 किलो प्रतिबंधित तेल जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 69 हजार 740 रुपये बताई गई है।
यहां से तेल का सैंपल भी लिया गया। इसके बाद शुक्रवारिया हाट स्थित पूर्वी ट्रेडर्स से 540 किलो से अधिक प्रतिबंधित खाद्य तेल जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 83 हजार 160 रुपये है।
यहां से खुले तेल के साथ पैकेटबंद सोयाबीन तेल का भी सैंपल लिया गया। दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 4 सैंपल सील कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की अभिहित अधिकारी निर्मला सोमकुंवर के अनुसार, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा इससे पहले विजय किराना स्टोर को तेल होलसेलर से आपूर्ति किए गए प्रतिबंधित रिफाइंड सोयाबीन तेल के पैकेट्स का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जा चुका है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़* *बिरसिंहपुर, सतना:* बिरसिंहपुर के *वार्ड नंबर 9, डफालियन मोहल्ला में बिजली विभाग* की तानाशाही और…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शहर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने पहुँचे…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामला: हाई कोर्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालानों की वसूली…
पूरी खबर पढ़ें →
મક્તુપુર ચેક પોસ્ટ ખાતે માંગરોળ મરીન પોલીસ તથા આર.ટી.ઓ.ના અધિકારી સાથે સંકલનમાં રહી ખાસ ટ્રાફિક ઝૂંબેશ ગોઠવવામાં આવી.…
पूरी खबर पढ़ें →
અમદાવાદ વિભાગના પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી રાઘવેન્દ્ર વત્સ સાહેબ ની સૂચના થી મદદનીશ પોલીસ અધિક્ષક માનસી આર મીણા સાહેબ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।