Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

कचरा नहीं अब सफाई मित्रों की चिंता,,, महापौर सूरी ने खुद पहुंच कर बांटे सुरक्षा कवच

02 Oct 2026, 08:27 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कचरा नहीं अब सफाई मित्रों की चिंता,,, महापौर सूरी ने खुद पहुंच कर बांटे सुरक्षा कवच - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
महापौर श्रीमती सूरी द्वारा कटनी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हमारे सफाई मित्रों का योगदान सबसे बड़ा है। सुबह 4 बजे से जो हाथ शहर को साफ करते हैं, उनकी सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। सुरक्षा किट सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि निगम परिवार की ओर से उनके प्रति सम्मान और चिंता का प्रतीक है। मैं सभी सफाई मित्रों से आग्रह करती हूँ कि वे कार्य के दौरान अनिवार्य रूप से सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।"

इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी एमआईसी सदस्य श्री सुभाष सिब्बू साहू जी की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सिब्बू साहू सुबह से शाम तक स्वयं स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ खड़े रहकर पूरे शहर की सफाई व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जो सराहनीय है।
*शिविर में कचरा संग्रहण और नाली सफाई के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां ,हैंड ग्लव्स, मास्क, गमबूट और जैकेट के सही उपयोग का लाइव डेमो सहित संक्रामक कचरे से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई*

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल किट बांटना नहीं, बल्कि सफाई मित्रों में यह भावना जगाना था कि नगर निगम कटनी सदैव उनके साथ खड़ा है। उनके अथक परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए विशेष सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, एमआईसी सदस्य श्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, श्री उमेंद्र अहिरवार, श्रीमती बीना बैनर्जी, पार्षद श्री शशिकांत तिवारी, श्री गोविंद चावला, श्रीमती शकुंतला सोनी, एल्डरमैन श्री नरेश अग्रवाल, समाजसेवी श्री अज्जू सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी, नोडल अधिकारी श्री आदेश जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से निगम प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छता वीरों का सम्मान और सुरक्षा भी सर्वोपरि है।
कटनी ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता
Jhansi19 Oct

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई कार UP POLICE Police Commissionerate Varanasi शहर के साजन तिराहे पर सोमवार सुबह एक
जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान
Azamgarh19 Oct

जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान रिपोर्टर- सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में पारिवारिक विवाद का मामला चर्चा में, स्थानीय पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का आरोप; निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
error: Content is protected !!