पादू कला ग्राम पंचायत में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता, नशामुक्ति और बाल विवाह रोकने की शपथ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पादू कला ग्राम पंचायत सभागार में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए आदर्शों और पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने, नशामुक्त समाज एवं नशामुक्त भारत बनाने तथा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्वच्छता को लेकर भी सभी ने संकल्प लिया कि अपने आसपास गंदगी नहीं होने देंगे और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता व्यवस्था, बाल विवाह की रोकथाम और नशामुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक करने पर चर्चा की गई। इसी दौरान पीपुल्स प्लान कैंपेन के अंतर्गत ‘सबकी योजना, सबका विकास’ की कार्ययोजना भी ग्राम सभा में बनाई गई।
उपस्थित लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ ‘लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें’ और ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा, कनिष्ठ सहायक ताराचंद फड़ोदा, LDC अनूप कुमार सेन, दिनेश सेन, छोटू मोहम्मद लोहार, मुकेश माली, टिपू सुल्तान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा, आंगनबाड़ी सहायिका जसोदा सहित समाजसेवी शिवजी फड़ोदा और प्रशासक रामप्यारी फड़ोदा सहित अन्य उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुंबई:- अकोला प्रतिनिधी :-डॉ.पंजाबराव खाडे. तिरंगे के निचे ईलेक्शन कमिशन के धांदली के विरोध मे मुंबई दादर मे…
पूरी खबर पढ़ें →
#जाम_में_फसे_कलेक्टर : भरतपुर जिले में सेवर तिराहे के पास नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई,…
पूरी खबर पढ़ें →
जजंतर मंतर पर लोकतांत्रिक तरिकेसे आवाज ऊठानेवालो छात्रा को किया पुलिस द्वारा किया डिटेन.! पोलिस की बस से…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। समर्थन मूल्य पर बेचे गए गेहूं के बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के…
पूरी खबर पढ़ें →
स्व. श्री गुलाबचन्द मीणा की पुण्य स्मृति में प्याऊ एवं वाटर कूलर का लोकार्पण जयपुर।ग्राम भावपुरा (नाडा की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमहात्मा गांधी जयंती शहर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, महापौर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई पाली 02 अक्टूबर।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।