एनएसयूआई जोधपुर ने महात्मा गांधी जयंती पर बापू को किया नमन, प्रतिमा पर की पुष्पांजलि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


एनएसयूआई जोधपुर ने महात्मा गांधी जयंती पर बापू को किया नमन, प्रतिमा पर की पुष्पांजलि
जोधपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर एनएसयूआई जोधपुर शहर के कार्यकर्ताओं द्वारा जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नए परिसर स्थित गांधी स्मृति केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर एनएसयूआई जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी ने कहा कि आज देश के युवाओं को महात्मा गांधी जी के विचारों पर चलने की आवश्यकता है। जिस प्रकार महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसी प्रकार आज हमें भी उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आज न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया महात्मा गांधी जी को याद कर रही है और उनके विचारों को स्मरण कर रही है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और भाईचारे के विचारों को आगे बढ़ाएं तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें।
डॉ. सोलंकी ने कहा कि एनएसयूआई और कांग्रेस परिवार सदैव महात्मा गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों पर चलता आया है और आगे भी इन्हीं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
इस अवसर पर छात्र नेता जितेश्वर चौधरी, जिला महासचिव करण जांगिड़, जिला सचिव ब्रिजेश प्रजापत नवरत्न गहलोत अमराराम भाटी, ललित चावरिया, नमन जैन, सुनील प्रजापत ऋषभ रांकावत विक्रम शेरावत, आर्यन नखावात, रोहन सोनी, आयुष यादव, दिनेश माली सहित एनएसयूआई के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। समर्थन मूल्य पर बेचे गए गेहूं के बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के…
पूरी खबर पढ़ें →
ओल्ड गोवा: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ओल्ड गोवा…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना: अनाथ एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
स्व. श्री गुलाबचन्द मीणा की पुण्य स्मृति में प्याऊ एवं वाटर कूलर का लोकार्पण जयपुर।ग्राम भावपुरा (नाडा की…
पूरी खबर पढ़ें →
तावडू में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर ज़ोर। तावडू। रामलीला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।