Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

तालडू में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने पर दिया जोर

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तालडू में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने पर दिया जोर - नूँह, हरियाणा

तावडू में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर ज़ोर।

तावडू। रामलीला मैदान, तावडू में कांग्रेस की ओर से बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपिंदर सिंह हुड्डा जी, सोहना-तावडू विधानसभा से प्रत्याशी रहे डॉ. शमसुद्दीन जी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज जी, पूर्व मंत्री एवं नूंह से विधायक चौधरी आफताब अहमद जी, जिला कांग्रेस कमिटी गुरुग्राम ग्रामीण के अध्यक्ष वर्धन यादव जी, जिला कांग्रेस कमिटी गुरुग्राम शहरी के अध्यक्ष पंकज डावर जी और तावडू से कांग्रेस पार्टी के युवा संघर्षशील नेता शाहीन शम्स जी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेताओं ने संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस संगठन की सबसे महत्वपूर्ण ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और ब्लॉक स्तर पर मजबूत संगठन ही जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का माध्यम बनता है।
इस अवसर पर शाहीन शम्स ने सम्मेलन में शामिल हुए वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि तावडू क्षेत्र में कांग्रेस को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर काम किया जाएगा।
शाहीन शम्स ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, संगठनात्मक एकजुटता और जनता से सीधा जुड़ाव ही संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। सम्मेलन के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।सम्मेलन में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, युवा साथी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान
Mahendragarh02 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान फल वितरण कर विद्यार्थियों से किया आत्मीय…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम बैठक*
Mahendragarh02 Oct

*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम बैठक*

*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में मधुमक्खी पालकों को बड़ी राहत, इस नुकसान पर मिलेगा बीमा कवर…सरकार देगी मुआवजा
Kurukshetra02 Oct

हरियाणा में मधुमक्खी पालकों को बड़ी राहत, इस नुकसान पर मिलेगा बीमा कवर…सरकार देगी मुआवजा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के मधुमक्खी पालकों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!