Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष - MAHENDRAGARH, हरियाणा

नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष शास्त्री ने यश शास्त्री ने गोपेश शास्त्री ने मुख्य यजमान परिवार से सभी देवी देवताओं का पूजन करवाया और भागवत की आरती करवाई उसके उपरांत भागवत आचार्य पंडित बजरंग शास्त्री जी ने भागवत कथा में बताया की श्रीमद्भागवत साक्षात नारायण का स्वरूप है और मुक्ति प्रदाता है और आचार्य जी ने बताया की घर परिवार का पालन पोषण करना हमारा धर्म है लेकिन हमारी हर एक श्वास में प्रभु का नाम स्मरण होता रहे यही मानव जीवन का परम धर्म है हम सभी को विश्वास के साथ निस्वार्थ भक्ति करनी चाहिये इसके उपरांत श्री शुकदेव जी परीक्षित जी को उपदेश करते हुए बताया कि भगवान नारायण द्वारा बह्मा को चतु:श्लोकि भागवत उपदेश किया और बताया की किस प्रकार भगवान वराह रूप धारण किया और हिरण्याक्ष का उद्धार किया और रसातल मे गई पृथ्वी को लेकर आये। आचार्य जी ने बताया की भगवान नारायण की आज्ञा से ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण आरम्भ किया और सर्वप्रथम दस प्रकार की सृष्टि निर्माण का वर्णन किया उसके उपरांत ब्रह्मा जी ने अपने शरीर से सृष्टि के पहले पुरुष मनु और स्त्री शतरूपा को महारानी को प्रकट किया और और इन्ही के द्वारा आगे पूरी सृष्टि कि रचना हुई हम सभी लोग मनु कि संतान है इसलिये हम सभी मानव कहलाते है इन्ही मनु जी के यहा पर तीन पुत्री आकुति , देवहूति, प्रसूति , और दो पुत्र प्रियव्रत और उत्तानपाद का जन्म हुआ और इन्ही से सृष्टि का विस्तार हुआ ।

आचार्य जी ने भागवत कथा मे कर्दम देवहूति संवाद , कपिल देवहूति संवाद सुनाया । सती चरित्र का वर्णन करते हुए बताया की जहाँ किसी जगह पर जाने पर अपमान हो आदर ना हो तो ऐसी जगह पर बिना बुलाये नही जाना चाहिए ।

माता सती बिना बुलाये पिता दक्ष के यज्ञ में गई और वहाँ पर माता सती को अपना और शंकर भगवान का अपमान सहन नही हुआ और योग अग्नि के द्वारा अपने शरीर को जलाकर भस्म कर दिया। आचार्य जी ने कथा मे कहा की मनुष्य को अपने घर और समाज के कार्य करते हुए प्रभु का नाम स्मरण एवम पुण्य के कार्य भी अवश्य करते रहने चाहिये वो व्यक्ति धन्य होता है जो प्रभु का नाम स्मरण करता है और करवाता है क्योंकि व्यक्ति दुनिया से विदा होकर जाता है तब सब यही छोड़कर चला जाता है केवल उसके पुण्य कर्म एवम भजन स्मरण और उसकी अछाई बुराई ही उसके साथ जाती है इसलिये व्यक्ति को कोशिश यही करनी चाहिये की हमारे हाथो से सभी का भला हो ।कथा के अंत में आचार्य जी ने ध्रुव जी की सुंदर कथा का बडा ही मार्मिक वर्णन किया है जिसके सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए कथा के अंत में भगवान नारायण और ध्रुव जी की सुंदर झांकी का दर्शन भी करवाया गया कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए आयोजक ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से शाम 3 बजे तक भगवताचार्य पं.बजरंग शास्त्री जी महाराज अपने मुखारबिंद से भक्तो को भागवत कथा की गंगा मे आनंद दिलाते है जिसमे सभी सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से इस धार्मिक आयोजन मे भागवत की ज्ञान गंगा में सपरिवार आकर कर भाग लेने की अपील की।

इस अवसर मुख्य रूप से राकेश कुमार, सुरेश कुमार, महिपाल सिंह ,अशोक कुमार ,प्रवीण कुमार ,राहुल सहित समस्त किन्जा परिवार सहित सैकडों की संख्या अनेक माताओ बहनो सहित सैकड़ों की संख्या में अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प
हरियाणा के नारनौल में आज शाम प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा की गाड़ी में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय पूर्व मंत्री खुद गाड़ी चला रहे थे। आग लगने पर धुआं उठता देख, व
गांधी जयंती पर पावागढ़ में पंचमहल पुलिस का स्वच्छता अभियान, ‘स्वच्छ पावागढ़, सुंदर पावागढ़’ का दिया संदेश
Panch Mahals02 Oct

गांधी जयंती पर पावागढ़ में पंचमहल पुलिस का स्वच्छता अभियान, ‘स्वच्छ पावागढ़, सुंदर पावागढ़’ का दिया संदेश

पंचमहल यात्राधाम पावागढ़ में गांधी जयंती के पावन अवसर पर पंचमहल पुलिस द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान
Mahendragarh02 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान फल वितरण कर विद्यार्थियों से किया आत्मीय…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम बैठक*
Mahendragarh02 Oct

*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम बैठक*

*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!