Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम बैठक*

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम बैठक* - MAHENDRAGARH, हरियाणा

*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम बैठक*

*15 अक्टूबर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम गौड़ ब्राह्मण सभा से चलकर लघु सचिवालय में उपायुक्त के माध्यम से सौंपा जाएगा ज्ञापन*

नारनौल 2 अक्टूबर स्वर्ण समाज एकता मंच जिला महेन्द्रगढ़ की एक अहम् बैठक का आयोजन श्री गौड़ ब्राह्मण सभा मौहल्ला चौधरीयान नारनौल में शुक्रवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता के लिए सर्व सम्मति से श्री राकेश महता एडवोकेट के नाम का अनुमोदन किया गया।सर्व प्रथम महात्मा गॉंधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांसुमन अर्पित कर गायत्री मंत्र से बैठक का आगाज किया गया। बैठक का मंच संचालन खेमचन्द शर्मा ने किया। कोर कमेटी सदस्य राजेश शर्मा व महेन्द्र कौशिक ने सभी स्वर्ण समाज के प्रधानों व स्वर्ण समाज के एकता मंच के संरक्षक मण्डल का परिचय करवाया। हेमंत शर्मा एडवोकेट व गोबिंद शर्मा एडवोकेट के द्वारा स्वर्ण समाज द्वारा किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया गया। राकेश महता एडवोकेट प्रधान गौड़ ब्राह्मण सभा ने संक्षेप मे UGC, SCST एक्ट व जातीगत आरक्षण पर अपना स्पष्टीकरण दिया व इसमे संशोधन करने बारे विस्तार से बताया एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम से उपायुक्त के माध्यम से देने के लिए कहा, जिस पर सभी की सहमति 15 अक्टूबर वीरवार की बनी, जो गौड़ ब्राह्मण सभा से 10 बजे शुरू होगा और आजाद चौक, पुल बाजार, महावीर चौक होते हुए लघु सचिवालय तक जाएगा।महेन्द्रगढ़ के आन्दोलन व प्रदर्शन संयोजक खेमचन्द शर्मा को बनाया गया।
*अग्रवाल सभा प्रधान प्रेमचन्द गुप्ता एडवोकेट ने कहां की हमारा प्रदर्शन सभ्य व शालीनता से होना चाहिए। आमजन को कोई भी परेशानी व बाधा नही होनी चाहिए। राजपूत सभा प्रधान दिनेश सांखला राजपूत ने कहा की ज्ञापन के बाद भी प्रदर्शन और आन्दोलन पूर्ण रुप से जारी रहेगा। जब तक सरकार नही झुकेगी। स्वर्ण समाज तब तक आखिरी सांस तक अपने हकों की लड़ाई लडेगा। पंजाबी सभा से धर्म चन्द छाबडा प्रधान सनातन धर्म सभा ने कहां कि हरियाणा के पंजाबी समाज ने हमेशा सत्य का साथ दिया है और आज जिस तरह वर्तमान सरकार ने स्वर्ण समाज का गला घोटने का काम किया है वह गलत है। सरदार बलदेव सिहं चहल व सरदार गुरमेल सिहं ने कहां कि सरकार को बनाने मे स्वर्ण समाज ने अग्रणी भूमिका निभाई थी, लेकिन सरकार ने स्वर्ण समाज को आज धरातल से भी नीचे दबाने का काम किया है। उन्होंने कहां कि सिख समाज ने हमेशा देश के लिए बलिदान दिए है।*
अखिल भारतीय उद्योगत व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सरकार काले कानून लागू करके देश में गृह युद्ध कराने का प्रयास कर रही है। अगर इन काले कानून का विरोध नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां तबाह हो जाएगी। नारी शक्ति से सरोज बाला शर्मा व मधु चौहान कटकई ने कहाँ की भाजपा को दो सीटो से आज सता मे लाने मे स्वर्ण समाज ने अपना तन, मन, धन लगाया, लेकिन भाजपा ने सता संभालते ही सबसे पहले पंजाबी नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, भैरो सिहं शेखावत के परिवार सहित स्वर्ण समाज के शीर्ष नेतृत्व को ही साईड लगा दिया। संदीप नूनीवाल ने कहां की भाजपा पार्टी व कांग्रेस पार्टी ने स्वर्ण समाज को अपने वोट बैंक के लिए गृत मे डालने का कार्य किया है। हेमंत मुनि ने कहां कि कुछ पद लोभी लालची नेताओ ने अपने स्वर्ण समाज के वरिष्ठ नेताओं, जिन्होंने अपना सारा जीवन पार्टी को समर्पित किया। सबसे पहले उनको पार्टी से बाहर किया ताकी उनकी मनमानी मे कोई अड़गा ना डाल दे। दलजीत शास्त्री ने कहा की हमे संगठित होकर यह लडाई लड़नी है। स्वर्ण समाज के काफी लोगो ने बैठक को सम्बोधित किया।
*इस अवसर पर कृष्ण कुमार ठेकेदार, डाॅ धीरज शर्मा, राजेश चौधरी, श्याम सुन्दर SHO, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, अमित पांडे, रमेश जिन्दल, गौरी शंकर, दीपक बौहरा, गोपाल कृष्ण शांडिल्य, सुमित अग्रवाल, नवीन पाराशर, सुनील बंसल, सुरेश कुमार राजपूत, आनंद जोशी, रविदत शर्मा एडवोकेट, मलखान सिहं, उमाशंकर चौबे, प्रवीण, संजय कुमार शर्मा जयपुर सहित सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।
Haridwar02 Oct

ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज कोतवाली कलियर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोहलपुर में एक विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प
हरियाणा के नारनौल में आज शाम प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा की गाड़ी में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय पूर्व मंत्री खुद गाड़ी चला रहे थे। आग लगने पर धुआं उठता देख, व
नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष
Mahendragarh02 Oct

नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष

नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष शास्त्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!