नानी बाई का मायरा कथा का दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति से हुआ भावविभोर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नानी बाई का मायरा कथा का दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति से हुआ भावविभोर
मोहल्ला चौधरियान पंचायत, शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री नानी बाई का मायरा कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। कथा का वाचन श्रद्धेय आचार्य प्रवेश रसिक जी ने अपने मुखारविंद से अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण शैली में किया।
कथा के दौरान आचार्य श्री ने नानी बाई के जीवन, भगवान श्री कृष्ण के प्रति उनकी अटूट भक्ति तथा भक्त और भगवान के बीच के प्रेम और विश्वास का सुंदर वर्णन किया। जैसे-जैसे कथा आगे बढ़ी, श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगते चले गए। कथा में प्रस्तुत प्रसंगों ने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया।
आचार्य श्री प्रवेश रसिक जी ने अपने मधुर वाणी और भजनों के माध्यम से भक्तों को यह संदेश दिया कि भगवान अपने सच्चे भक्त की पुकार अवश्य सुनते हैं। सच्ची श्रद्धा, विश्वास और भक्ति के सामने कोई भी परिस्थिति बड़ी नहीं होती।
कथा के दौरान जब भजनों और भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान हुआ तो पूरा शिव मंदिर प्रांगण जय श्री कृष्ण और भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। जिओ गीता परिवार ने कथा का आनंद लेते हुए भजनों पर भाव-विभोर होकर सहभागिता की।
आयोजकों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा कथा की व्यवस्थाएं श्रद्धापूर्वक की गईं। दूसरे दिन की कथा का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के श्रीमुख से कथा श्रवण कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
मोहल्ला चौधरियान पंचायत के शिव मंदिर प्रांगण में चल रही इस पावन कथा से क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालुओं में आगामी कथा को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट के पास सीआईए-1 की टीम ने एक युवक को देसी कट्टे और…
पूरी खबर पढ़ें →
वांछित गौ-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी के अंतिम संस्कार पर हंगामा, परिजनों ने एनकाउंटर को बताया हत्या - 6…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिन पंद्रह अक्टूबर पंचम पूजा के दिन श्री रामलीला मैदान दुर्गा स्थान ट्रस्ट के प्रांगण में महिलाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिन पंद्रह अक्टूबर पंचम पूजा के दिन श्री रामलीला मैदान दुर्गा स्थान ट्रस्ट के प्रांगण में महिलाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
चलाया जाएगा। पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल, आईपीएस के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर: इन्दौर। क्षेत्र क्रमांक 5 के तत्वावधान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।