Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन, किशोरी मेले में दिखी बाल प्रतिभा

02 Oct 2026, 09:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन, किशोरी मेले में दिखी बाल प्रतिभा - JHALAWAR, राजस्थान

खानपुर।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोनिया में गांधी-शास्त्री जयंती, अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं किशोरी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्था प्रधान सियाराम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक रामकुंवार गोचर मुख्य अतिथि और सेवानिवृत्त अध्यापक मुस्तकीम अंसारी विशिष्ट अतिथि रहे।

अतिथियों व विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों पर विचार व्यक्त किए।

इस दौरान डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई और कुष्ठ रोग उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान व निबंध प्रतियोगिता भी हुई।इसके बाद आयोजित किशोरी मेले में विद्यार्थियों ने हिंदी-अंग्रेजी, विज्ञान-गणित तथा सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रारंभिक समूह में रामावतार, संध्या राठी और नव्या मीणा ने अपने-अपने जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक समूह में आरूषि-दिव्यांशी, राधिका मीणा-आकांक्षा मीणा तथा तमन्ना मीणा प्रथम रहीं।

विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। संस्था प्रधान ने हाड़ौती गीत के माध्यम से बालिका शिक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एसएमसी-एसडीएमसी सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन गिरिराज राठौर ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का वितरण
Harda02 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का…

पूरी खबर पढ़ें →
गुलाबचन्द मीणा की पुण्य स्मृति में प्याऊ एवं वाटर कूलर का लोकार्पण
Jaipur02 Oct

गुलाबचन्द मीणा की पुण्य स्मृति में प्याऊ एवं वाटर कूलर का लोकार्पण

स्व. श्री गुलाबचन्द मीणा की पुण्य स्मृति में प्याऊ एवं वाटर कूलर का लोकार्पण जयपुर।ग्राम भावपुरा (नाडा की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali02 Oct

महात्मा गांधी जयंती शहर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, महापौर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई

महात्मा गांधी जयंती शहर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, महापौर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई पाली 02 अक्टूबर।…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा की कहानी: प्रगति छात्रवृत्ति से सुहानी की शिक्षा को मिला संबल, हुनर को मिली नई उड़ान* जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश
Agar-Malwa02 Oct

सेवा की कहानी: प्रगति छात्रवृत्ति से सुहानी की शिक्षा को मिला संबल, हुनर को मिली नई उड़ान* जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश

आगर-मालवा |* शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज आगर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा सुहानी कोडिया की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!