सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मियों के बीच बांटे फल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा में मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को रांची के नागाबाबा खटाल एवं मैकी रोड (अपर बाजार) के समीप किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने किया।

मौके पर रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य सेवा की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा लोगों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता महज एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता के माध्यम से सेवा और स्वच्छता के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाना सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया के सह संयोजक रजनीश पांडेय, जिला मंत्री विनय राज, वार्ड 20 के पार्षद सुनील यादव (मामा), वार्ड 30 के पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता, वार्ड 29 के पार्षद सुनील यादव, वार्ड 31 के पूर्व पार्षद अशोक यादव, सुनील साहू, विजय सिंह, उज्ज्वल मिश्रा, राजदीप चौरसिया, नीतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
गाँधी जयंती पर आज करनाल के उत्तम नगर मे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और मेयर रेनू बाला गुप्ता…
पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली के जंतर मंतर पर आज छात्र, सिविल सोसाइटी के लोग और सभी राजनितिक पार्टियों के लोग CEC…
पूरी खबर पढ़ें →
*🛡️ जिला पुलिस आगर मालवा (म.प्र.)* *दिनांक – 02 अक्टूबर 2026* जिला संवाददाता पल तिवारी वंदे भारत न्यूज़…
पूरी खबर पढ़ें →
हिसार के जवाहर नगर से दिल्ली जंतर मंतर पर जा रहे छात्रों को पुलिस ने रात को ही…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर-मालवा। स्वच्छता ही सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।