Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mau

स्व. डॉ. रामविलास भारती जी को बी आरसी रानीपुर में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शिक्षकों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्व. डॉ. रामविलास भारती जी को बी आरसी रानीपुर में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शिक्षकों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन - MAU, उत्तर प्रदेश

*रानीपुर, मऊ।* उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जनपद मऊ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सामाजिक चिंतक स्वर्गीय डॉ. रामविलास भारती जी के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। उनकी आत्मा की शांति हेतु आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे बीआरसी रानीपुर, फतेहपुर सभागार में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोक सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई रानीपुर के अध्यक्ष श्री प्रसेनजीत गौतम एवं समस्त शिक्षकों द्वारा आयोजित किया गया था।

शोक सभा में खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह जी, जिला महामंत्री श्री ब्रह्मानंद सिंह, प्रांतीय प्रचार मंत्री श्री ओमप्रकाश सिंह, श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, श्री जगदीश गौतम, श्री अखिलेश कुमार, श्री शिवशंकर राम, श्री छविलाल कुमार, श्री विजय कुमार, श्री राजेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ मऊ श्री बलिराम चंद्र सिंह, श्री देवेश सिंह, श्री जनार्दन यादव सहित ब्लॉक के लगभग 400 शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने भाग लिया।

सभी ने अपने जनप्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और शिक्षक हितों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भारती जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

*भवदीय,*
*प्रसेनजीत गौतम*
*अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ,*
*ब्लॉक इकाई रानीपुर, जनपद – मऊ*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेश प्रधान जिला न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने थामा स्वच्छता का संकल्प
ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।
Haridwar02 Oct

ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज कोतवाली कलियर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोहलपुर में एक विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष भव्यता से मनाया
Jhansi02 Oct

152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष भव्यता से मनाया

152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष भव्यता से मनाया भारत की अर्थव्यवस्था में…

पूरी खबर पढ़ें →
मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प
error: Content is protected !!