Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Darbhanga

खादी को मिलेगा नया आयाम, पिण्डारूच में पुनरुत्थान का संकल्प

02 Oct 2026, 10:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खादी को मिलेगा नया आयाम, पिण्डारूच में पुनरुत्थान का संकल्प - दरभंगा, बिहार

पिण्डारूच में खादी पुनरुत्थान दिवस का आयोजन, महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर

दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड अंतर्गत पिण्डारूच गांव में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर खादी पुनरुत्थान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिण्डारूच में संचालित संस्था अनादि फाउण्डेशन के तत्वावधान में अनादि खादी एवं ग्रामोद्योग विकास संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद “वैष्णव जन तो तेने कहिए” वंदना प्रस्तुत कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में नाबार्ड की जिला विकास पदाधिकारी श्रीमती राजनंदिनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ललित रंजन दत्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध शिवकांत झा ने की। अपने संबोधन में श्री झा ने खादी उद्योग को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अनादि खादी एवं ग्रामोद्योग विकास संस्थान द्वारा खादी उद्योग के पुनरुद्धार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र की महिलाओं से खादी एवं ग्रामोद्योग की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उनका कहना था कि ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से न केवल पारंपरिक हस्तकला और खादी को नई दिशा मिल सकती है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

खादी को आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास से जोड़ने का संकल्प

कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में नवीन चौधरी और मणिकांत चौधरी ने भी अपने विचार रखे तथा उपस्थित लोगों को खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रति जागरूक और प्रेरित किया। वक्ताओं ने खादी को केवल वस्त्र के रूप में देखने के बजाय इसे ग्रामीण जीवन, स्वावलंबन, श्रम और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपरा के रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई। संस्था के संचालक एवं दिल्ली विश्वविद्यालय से अवकाश प्राप्त प्रोफेसर प्रदीप कांत चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अनादि खादी एवं ग्रामोद्योग विकास संस्थान खादी और ग्रामोद्योग के पुनरुत्थान के लिए सभी आवश्यक प्रयास करेगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक लोगों को खादी आधारित गतिविधियों से जोड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम महात्मा गांधी के स्वदेशी, स्वावलंबन और ग्राम विकास के विचारों को वर्तमान समय से जोड़ने का प्रयास भी रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रो. प्रदीप कांत चौधरी ने उपस्थित अतिथियों, गणमान्य लोगों और सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। पिण्डारूच में आयोजित खादी पुनरुत्थान दिवस ने ग्रामीण स्तर पर खादी उद्योग को नई ऊर्जा देने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और ग्रामोद्योग के माध्यम से आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल का संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शादीशुदा मामा ने भांजी से की शादीः युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह, कई साल से था प्यार
Amroha02 Oct

शादीशुदा मामा ने भांजी से की शादीः युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह, कई साल से था प्यार

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा मामा ने 19 वर्षीय भांजी से मंदिर में शादी…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेश प्रधान जिला न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने थामा स्वच्छता का संकल्प
ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।
Haridwar02 Oct

ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज कोतवाली कलियर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोहलपुर में एक विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
error: Content is protected !!