Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mungeli

शिक्षक-पालक सम्मेलन में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के भविष्य को लेकर हुआ मंथन

03 Oct 2026, 10:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिक्षक-पालक सम्मेलन में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के भविष्य को लेकर हुआ मंथन - मुंगेली, छत्तीसगढ़

सकेत । संस्कार विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला सकेत में 2 अक्टूबर को शिक्षक-पालक सम्मेलन का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया । सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय एवं पालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं सर्वांगीण विकास को नई दिशा देना रहा ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिवार एवं उपस्थित पालकों द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया । इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य दिनेश जायसवाल एवं प्रधानपाठिका मनीषा मैडम जी ने पालकों से बच्चों की वर्तमान शैक्षणिक प्रगति तथा आगामी शिक्षण योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की ।

इस अवसर पर बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने, उनकी विषयगत समझ को मजबूत करने तथा प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया । प्राचार्य एवं प्रधानपाठिका ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षक ,पालक और बालक की समान एवं महत्वपूर्ण भूमिका होती है । शिक्षकों और पालकों के बीच निरंतर संवाद से बच्चों की प्रतिभा को पहचानने तथा उनकी कमियों को दूर करने में मदद मिलती है ।

सम्मेलन के दौरान उपस्थित पालकों ने भी अपने विचार एवं सुझाव साझा किए । पालकों ने विद्यालय द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की बात कही ।

कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग सभी पालकों की उपस्थिति रही । साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । पालकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सार्थक बनाया ।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक, पालक और विद्यार्थी के बीच बेहतर तालमेल के साथ निरंतर प्रयास किए जाएंगे। सम्मेलन का उद्देश्य केवल बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करना नहीं, बल्कि उनके बेहतर भविष्य की मजबूत नींव तैयार करना भी रहा ।

ताजा खबरों के लिए बने रहें वन्दे भारत टीवी लाइव न्यूज से चित्रसेन वर्मा के साथ ।।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा की कहानी: प्रगति छात्रवृत्ति से सुहानी की शिक्षा को मिला संबल, हुनर को मिली नई उड़ान* जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश
Agar-Malwa02 Oct

सेवा की कहानी: प्रगति छात्रवृत्ति से सुहानी की शिक्षा को मिला संबल, हुनर को मिली नई उड़ान* जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश

आगर-मालवा |* शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज आगर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा सुहानी कोडिया की…

पूरी खबर पढ़ें →
2 अक्टूबर महान विभूतियों का महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन
Sakti02 Oct

2 अक्टूबर महान विभूतियों का महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन

सादगी और ईमानदारी के शिखर पुरुष: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रासंगिकता बिलासपुर/सक्ती। भारतीय इतिहास में 2…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन, किशोरी मेले में दिखी बाल प्रतिभा
Jhalawar02 Oct

गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन, किशोरी मेले में दिखी बाल प्रतिभा

खानपुर।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोनिया में गांधी-शास्त्री जयंती, अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं किशोरी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी-शास्त्री जयंती पर आदर्श इंटर कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण शिक्षकों ने सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
Sonbhadra02 Oct

गांधी-शास्त्री जयंती पर आदर्श इंटर कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण शिक्षकों ने सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

गांधी-शास्त्री जयंती पर आदर्श इंटर कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण शिक्षकों ने सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम सभा में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, सरपंच-सचिव की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
Balrampur-Ramanujganj02 Oct

ग्राम सभा में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, सरपंच-सचिव की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

तालकेश्वरपुर। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत तालकेश्वरपुर में ग्राम सभा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!