Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

दो वर्षों में भी काम पुर्ण नहीं कर पाया ठेकेदार विभागीय अधिकारी मोन बड़ी दुर्घटना का है इंतजार

03 Oct 2026, 09:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दो वर्षों में भी काम पुर्ण नहीं कर पाया ठेकेदार विभागीय अधिकारी मोन बड़ी दुर्घटना का है इंतजार - धार, मध्य प्रदेश

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट
सरदारपुर। मध्यप्रदेश के धार जिले की सरदारपुर तहसील में जहां एक और सरकार विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर आमजनों के लिए सर्व सुविधाएं मुहैया करा रही है। और जनता अपने जनप्रतिनिधि को इस विश्वास से चुनता है कि जनप्रतिनिधि अपने पंचवर्षीय कार्यकाल में जनसमस्याओं की ओर ध्यान देकर हल करवाने का प्रयास करेगा लेकिन एक बार चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि सिर्फ अपने स्वार्थ की ही राजनीति तक सीमित हो जाते है फिर आमजन चाहे समस्याओं से जूझता रहे जनप्रतिनिधि को कोई फर्क नहीं पड़ता है। वर्तमान में बरमंडल से नागदा मार्ग निर्माण कार्य चल रहा है उक्त मार्ग के बीच बरमंडल से चिराखान मार्ग जो लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मरम्मत किया जाकर पुनः आवागमन की स्थिति में था किंतु नागदा बरमंडल मार्ग निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते मरम्मत के कुछ माह बाद ही उक्त मार्ग को पूरी तरह खोदकर खुदाई में निकले डामर को हटवाकर अन्यत्र भेज दिया मार्ग की खुदाई के समय जनता को विश्वास था कि अब शीघ्र उक्त मार्ग टू लेन में परिवर्तित होकर आवागमन में सुविधा मिलेगी लेकिन सुविधा तो दूर की बात उक्त मार्ग को जर्जर अवस्था में छोड़ दिया गया वही बारिश के बीच उक्त मार्ग पर मिट्टी डालकर इसे ओर भी जर्जर कर दिया बारिश में फिसलन के चलते वाहन चालक उक्त मार्ग से निकलने में भी कतराने लगे विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते मार्ग बद से भी बदतर होता जा रहा है। उक्त मार्ग पर जगह जगह गड्ढे दुर्घटना को खुला निमंत्रण दे रहे है उक्त मार्ग को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन भी नागरिकों ने की लेकिन उसे भी बिना निराकरण किए फोर्स क्लोज कर दिया गया।वही अधिकारी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। उक्त मार्ग क्षेत्र को जिले से जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते उक्त मार्ग की जर्जर स्थिति बहुत कुछ बयां कर रही है।

इनका कहना है –
बरमंडल नागदा मार्ग निर्माण का टेंडर जुलाई तक था ठेकेदार को फिर रीटेंडर दिसंबर तक का समय दिया है उक्त अवधि में कार्य पूर्ण करना है यदि समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो कार्यवाही कर नए टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी । बरमंडल से चिराखान तक जर्जर हो रहे मार्ग को शीघ्र पूरा करवाना प्राथमिकता में है।

बबीता सोनेकर
ईई पीडब्ल्यूडी धार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Mainpuri03 Oct

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम ​नोएडा/मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के…

पूरी खबर पढ़ें →
फिर सुर्खियों में आए कपिल लक्ष्यकर,देवरी थाने की कमान अब कपिल लक्ष्यकार के हाथों, संभाला थाना प्रभारी का पदभार
Sagar03 Oct

फिर सुर्खियों में आए कपिल लक्ष्यकर,देवरी थाने की कमान अब कपिल लक्ष्यकार के हाथों, संभाला थाना प्रभारी का पदभार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देवरी थाना प्रभारी के रूप में कपिल लक्ष्यकार…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना गोपालगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई,एक स्थाई सहित तीन गिरफ्तारी वारंटों में वांछित वारंटी हरिश्चंद्र उर्फ चंदू गिरफ्तार
Sagar03 Oct

थाना गोपालगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई,एक स्थाई सहित तीन गिरफ्तारी वारंटों में वांछित वारंटी हरिश्चंद्र उर्फ चंदू गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सुसनेर में भाजपा का परचम, 960 वोटों से प्रदीप सोनी विजयी*
Agar-Malwa03 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सुसनेर में भाजपा का परचम, 960 वोटों से प्रदीप सोनी विजयी*

अगर मालवा सुसनेर।* नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बद्रीलाल सोनी ने कांग्रेस…

पूरी खबर पढ़ें →
बागेश्वर धाम में माताओं-बहनों से विशेष अपील अकेले न आएं, अनजान लोगों पर भरोसा न करें- बागेश्वर सरकार
Sagar03 Oct

बागेश्वर धाम में माताओं-बहनों से विशेष अपील अकेले न आएं, अनजान लोगों पर भरोसा न करें- बागेश्वर सरकार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दिव्य दरबार के आखिर वचन के दौरान बागेश्वर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!