थाना गोपालगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई,एक स्थाई सहित तीन गिरफ्तारी वारंटों में वांछित वारंटी हरिश्चंद्र उर्फ चंदू गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लंबित अपराधों के वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गोपालगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम द्वारा एक स्थाई गिरफ्तारी वारंट सहित कुल तीन गिरफ्तारी वारंटों में वांछित वारंटी हरिश्चंद्र उर्फ चंदू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान हरिश्चंद्र उर्फ चंदू पिता सुरेश कुमार चौरसिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी बाबाद्वार, तिली वार्ड, सागर* के रूप में हुई है।
उपनिरीक्षक डी.एस. मरावी द्वारा अपराध विवेचना एवं वारंटियों की तलाश हेतु कस्बा क्षेत्र में रवाना होकर लंबित अपराधों की विवेचना की जा रही थी।
इसी दौरान वारंटी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर सूचना की तस्दीक एवं गिरफ्तारी हेतु पूर्व से रवाना स्टाफ प्र.आर. 1239 राधेश्याम, आर.
1276 अंकित तिवारी एवं आर. 933 आनंद सिंधु को फोन के माध्यम से तलब किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञानवीर कॉलेज गेट के पास पहुंचकर वारंटी की तलाश की गई, जहां हरिश्चंद्र उर्फ चंदू मौजूद मिला। पुलिस द्वारा नाम-पता पूछे जाने पर उसने अपना आधार कार्ड प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की गई।
रिकॉर्ड की तस्दीक करने पर उक्त वारंटी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 7778/2016 का स्थाई गिरफ्तारी वारंट लंबित पाया गया। इसके अतिरिक्त उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट प्रकरण क्रमांक 35/2020 एवं 1623/2016 भी लंबित होना पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा वारंटी को गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए समक्ष गवाहान विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा तीनों वारंटों की पृथक-पृथक गिरफ्तारी दर्शाई गई। इसके पश्चात आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर वारंट एवं आरोपी को न्यायालय सागर में पेश किया गया।
थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लंबित अपराधों एवं वारंटों में वांछित आरोपियों की लगातार पतारसी करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक स्थाई सहित तीन गिरफ्तारी वारंटों में वांछित वारंटी की गिरफ्तारी थाना गोपालगंज पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई है।
उपनिरीक्षक डी.एस. मरावी के नेतृत्व में प्र.आर.
1239 राधेश्याम, आर. 1276 अंकित तिवारी एवं आर.
933 आनंद सिंधु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






