Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

ममरी, परेली व अहमदनगर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती ध्वजारोहण के बाद मेधावी बच्चों को पुरस्कार व शील्ड देकर किया गया सम्मानित

03 Oct 2026, 09:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ममरी, परेली व अहमदनगर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती ध्वजारोहण के बाद मेधावी बच्चों को पुरस्कार व शील्ड देकर किया गया सम्मानित - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जनपद के ग्राम ममरी, परेली एवं अहमदनगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद किया गया तथा उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखंड हिंदू वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रत्ना अवस्थी उपस्थित रहीं। उन्होंने ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के बच्चों से संवाद किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर श्रीमती रत्ना अवस्थी ने कहा कि महापुरुषों का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक है। बच्चों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन एवं संस्कारों को भी महत्व देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अखंड हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी परसराम वर्मा, जिला मंत्री उमा चरण कटियार, दादा राधेश्याम पटेल, परेली प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा तथा नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र कनौजिया सहित संगठन के पदाधिकारी, शिक्षकगण, ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापिका साधना सिंह, सहायक अध्यापक अभिषेक वर्मा, होली वर्मा, वंदना मिश्रा शिक्षामित्र, अतुल वर्मा शिक्षामित्र तथा विशेष शिक्षक प्रशांत वर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। शिक्षकों ने बच्चों को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के महत्व के बारे में जानकारी दी और राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर — रामनिवास गुप्ता
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Mainpuri03 Oct

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम ​नोएडा/मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के…

पूरी खबर पढ़ें →
फिर सुर्खियों में आए कपिल लक्ष्यकर,देवरी थाने की कमान अब कपिल लक्ष्यकार के हाथों, संभाला थाना प्रभारी का पदभार
Sagar03 Oct

फिर सुर्खियों में आए कपिल लक्ष्यकर,देवरी थाने की कमान अब कपिल लक्ष्यकार के हाथों, संभाला थाना प्रभारी का पदभार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देवरी थाना प्रभारी के रूप में कपिल लक्ष्यकार…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सुसनेर में भाजपा का परचम, 960 वोटों से प्रदीप सोनी विजयी*
Agar-Malwa03 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सुसनेर में भाजपा का परचम, 960 वोटों से प्रदीप सोनी विजयी*

अगर मालवा सुसनेर।* नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बद्रीलाल सोनी ने कांग्रेस…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया जीवित्पुत्रिका व्रत, माताओं ने पुत्रों की लंबी आयु की कामना
Azamgarh03 Oct

फूलपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया जीवित्पुत्रिका व्रत, माताओं ने पुत्रों की लंबी आयु की कामना

फूलपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया जीवित्पुत्रिका व्रत, माताओं ने पुत्रों की लंबी आयु की कामना रिपोर्टर-…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!