Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

नागपुर पुलिस ने हिंसा और जबरन वसूली पर रोक लगाने के लिए अस्पताल सुरक्षा को ओर मजबूत किया है

04 Oct 2026, 01:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

नागपुर के चिकित्सकों, और चिकित्सालयों को अपना निशाना बनाते हुए धमकियों,तोड़फोड़, और जबरन वसूली आदि गैर कानूनी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नागपुर पुलिस ने शहर भर के सभी पुलिस थानों, और चिकित्सालयों के बीच अब एक सीधा आपातकालीन संचार माध्यम स्थापित करने करने और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था कायम करने की तैयारी कर रही है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार नागपुर पुलिस आयुक्त ने नागपुर के सभी पुलिस थाना क्षेत्र को कवर करने वाले त्वरित प्रतिक्रिया अस्पताल सुरक्षा ग्रिड के गठन का निर्देश दिया है।

इस योजनानुसार सभी पुलिस थानों में एक समर्पित आपातकालीन व्हाटसएप समूह रहेगा, जिसमें कि पुलिस इंस्पेक्टर, बीट मार्शल, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण, अस्पताल के निर्देशक, और नोडल अधिकारी इसमें शामिल रहेंगे। इस व्यापक व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि किसी भी मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद चिकित्सा संबंधी बिलों को लेकर मरीज के परिजनों, रिश्तेदारों, के आक्रमक होने की परिस्थिति में ,या फिर कोई अन्य समूह अस्पताल के अघिकारियों, कर्मचारियों पर जबरन दबाव बनाने की कोशिश करता है, ऐसे में इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया जा सके।

इसके अनुसार इस प्रकार की कोई भी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस का एक वाहन को तुरंत ही अस्पताल रवाना किया जा सकेगा। इस नई व्यवस्था से अस्पतालों और पुलिस थानों के बीच एक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था होने पर हिंसा, धमकी, या किसी प्रकार से गैर कानूनी वारदात में पुलिस की त्वरित हस्तक्षेप मजबूत होने की पूरी संभावना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा ज्वेलरी व्यापारी लूटकांड में आगर पुलिस का बड़ा शिकंजा* 8 आरोपी गिरफ्तार, 14 किलो 125 ग्राम चांदी और दो बोलेरो जब्त; राजस्थान तक पहुंची पुलिस, ग
error: Content is protected !!