सेवा ज्योति यात्रा को लेकर विधायक लारिया के मार्गदर्शन में पांचों मंडलों की संयुक्त बैठक में बनी वृहद कार्ययोजना

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम को लेकर नरयावली विधानसभा में तैयारियां तेज कर दी हैं। रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में नरयावली विधायक इंजी.
प्रदीप लारिया के मार्गदर्शन में विधानसभा के पांचों मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों, बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं की सहभागिता और निर्धारित समय-सीमा में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की विस्तृत कार्ययोजना पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विधायक लारिया ने कहा कि 7 अक्टूबर का आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं और आमजन को सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य संगठन की शक्ति को बूथ स्तर से एकजुट करते हुए सेवा और जनभागीदारी की भावना को और मजबूत करना है। बैठक में तय कार्ययोजना के अनुसार नरयावली विधानसभा के 282 बूथों से 10 दोपहिया वाहनों के साथ 10 लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
सभी बूथों से कार्यकर्ता एवं लाभार्थी अपने-अपने मंडल स्थल पर एकत्रित होकर निर्धारित समयानुसार प्रातः 9:30 बजे तक विधानसभा के एकत्रीकरण स्थल परेड मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एवं लाभार्थी प्रातः 10:30 बजे तक पीटीसी ग्राउंड स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रातः 11 बजे होने वाले लाइव प्रसारण को पूरी गरिमा और व्यापक सहभागिता के साथ देखा-सुना जा सके।
विधायक लारिया ने कहा कि बूथ भाजपा संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और बूथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ही किसी भी बड़े आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करती है। उन्होंने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मातृशक्ति एवं प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने-अपने बूथों पर समन्वय करते हुए अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सेवा, संगठन और राष्ट्रहित भाजपा की कार्यपद्धति के मूल आधार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा और सुशासन के क्षेत्र में जो परिवर्तनकारी यात्रा तय की है, उसे जनभागीदारी के माध्यम से और मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
7 अक्टूबर का आयोजन इसी भाव को व्यापक रूप देने का अवसर है। बैठक में जिला पदाधिकारी, पांचों मंडलों के अध्यक्ष, मंडल कार्यसमिति पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में बूथवार सहभागिता, वाहन व्यवस्था, लाभार्थियों से संपर्क, मंडल स्तर पर समन्वय तथा कार्यक्रम स्थल तक समयबद्ध पहुंच सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक लारिया ने कहा कि नरयावली विधानसभा की पहचान सदैव संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं की जीवंत सहभागिता से रही है।
7 अक्टूबर को पांचों मंडलों से कार्यकर्ताओं की सशक्त और अनुशासित उपस्थिति के माध्यम से नरयावली विधानसभा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अपनी प्रभावी सहभागिता दर्ज कराएगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






