सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण के पांचवें सत्र का समापन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आपदा मित्र वालेंटियर्स के प्रशिक्षण का पांचवां सत्र 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 आपदा मित्र वालेंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी, सागर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संस्थापक डॉ.
अनिल तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि भारतीय स्त्री शक्ति मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा तिवारी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आपदा मित्रों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इसमें विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं तथा उनके प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों और आपदा मित्रों से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अवधि में आपदा मित्रों के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां, आपदा प्रबंधन, बाढ़, भूकंप, अग्नि आपदा, सर्पदंश प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, इम्प्रोवाइज्ड राफ्ट, अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग, ध्वस्त ढांचे में खोज एवं बचाव, घायलों का प्राथमिक उपचार, घायलों का परिवहन, सीपीआर, आकस्मिक सेवाएं, रासायनिक आपदा, जैविक आपदा एवं नाभिकीय आपदा सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत सैद्धांतिक एवं आवश्यक प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने आपदा मित्रों के कर्तव्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला। राजेश मिश्रा, सिविल डिफेंस डिवीजन वार्डन, मनीष दुबे, निदेशक, फायर विभाग, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय तथा अरुण कुमार सिंह, मुख्य अग्नि प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण में विशेष सहयोग प्रदान किया।समस्त आपदा मित्रों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा इमरजेंसी किट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
सभी नामांकित वालेंटियर्स को आपदा के दौरान प्रशासन के समक्ष उत्पन्न परिस्थितियों में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग एवं सहभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट भूपेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
अंत में सभी वालेंटियर्स से फीडबैक फॉर्म भरवाए गए। कार्यक्रम में कंपनी कमांडर अनिमेष राजपूत, प्लाटून कमांडर श्रीमती समीक्षा श्रीधर, हवलदार अनुदेशक ममता ठाकुर, एसडीईआरएफ सैनिक एवं समस्त आपदा मित्र वालेंटियर्स उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






