Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर बनेगी नई सड़क, 3.20 किमी लंबी सड़क को सरकार की मंजूरी

04 Oct 2026, 10:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर बनेगी नई सड़क, 3.20 किमी लंबी सड़क को सरकार की मंजूरी - KURUKSHETRA, हरियाणा

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम से राहत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर नई सड़क के निर्माण को मंजूरी दी है। प्रस्तावित सड़क एलसी-61सी, विश्वविद्यालय गेट नंबर-3 के पास से एलसी-65सी, पुराने बस स्टैंड के पास तक बनाई जाएगी।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि सड़क निर्माण को सरकार की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।

3.20 किलोमीटर लंबी होगी सड़क

प्रस्तावित सड़क की लंबाई करीब 3.20 किलोमीटर और चौड़ाई 7 मीटर होगी। इसके निर्माण पर लगभग 5.75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी।

रेलवे से NOC और अन्य मंजूरियां जरूरी

यह सड़क रेलवे के राइट ऑफ वे में प्रस्तावित है। इसके निर्माण से पहले रेलवे से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) और अन्य वैधानिक मंजूरियां लेनी होंगी।

जाम से मिलेगी राहत

कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण समेत बड़े धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने से शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है।

नई सड़क बनने के बाद इस क्षेत्र में यातायात को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे मौजूदा सड़कों पर दबाव कम होने और जाम की स्थिति में राहत मिलने की उम्मीद है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा ज्वेलरी व्यापारी लूटकांड में आगर पुलिस का बड़ा शिकंजा* 8 आरोपी गिरफ्तार, 14 किलो 125 ग्राम चांदी और दो बोलेरो जब्त; राजस्थान तक पहुंची पुलिस, ग
error: Content is protected !!