Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

“एक भी किसान ने जान दी तो बैंक जिम्मेदार होंगे”: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बैंकों को दी सख्त चेतावनी

04 Oct 2026, 09:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
"एक भी किसान ने जान दी तो बैंक जिम्मेदार होंगे": राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बैंकों को दी सख्त चेतावनी - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
राज्य में सूखे से जूझ रहे किसानों को कर्ज वसूली के लिए फोन कर परेशान करने वाली बैंकों पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अगर बैंक के फोन से तंग आकर किसी भी किसान ने आत्महत्या की तो उसके लिए बैंक और उनका प्रशासन जिम्मेदार होगा।

मंत्री बावनकुले आज जलगांव जिले के दौरे पर थे, जहां उन्होंने सूखे की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह कड़ी चेतावनी दी।

बावनकुले ने क्या कहा?

मंत्री ने कहा, "किसी भी बैंक ने, चाहे वो DCC बैंक हो, निजी बैंक हो या कोई भी फाइनेंसर हो, किसान को कर्ज की किस्त के लिए फोन नहीं करना है। एक भी किसान को फोन किया और उसने खुद को खत्म कर लिया, तो इसके लिए ये बैंक और उनका प्रशासन जिम्मेदार रहेगा।"

उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने खुद खेतों में जाकर सूखे की गंभीर स्थिति देखी है और राज्य के 265 तालुकों में सूखा घोषित किया गया है। जलगांव के जिन तालुकों का नाम लिस्ट में नहीं था, उन्हें भी शामिल किया गया है।

जलगांव को लेकर समीक्षा बैठक

बावनकुले ने बताया कि उन्होंने जलगांव जिले के सभी 11 विभागों की बैठक ली, जिसमें मंत्री गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, संजय सावकारे, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से, सांसद स्मिता वाघ समेत सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की टीम ने अगले 6 महीनों के लिए अच्छा प्लान बनाया है, ताकि किसानों को पानी की कमी न हो, चारे की उपलब्धता बनी रहे, सटीक पंचनामा हो और पशुधन को बचाया जा सके। केले, कपास, तुअर, सोयाबीन, उड़द पर सूखे के असर का भी आंकलन किया जाएगा।

निजी बैंकों पर नाराजगी

मंत्री ने कहा कि निजी बैंक अभी भी कर्ज बांटने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगले 15 दिनों में किसानों का कर्ज वितरण हो जाना चाहिए।

फसल बीमा को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने अच्छी SOP तैयार की है और 100% किसानों को फसल बीमा मिले, इसके लिए काम किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए कि किसी भी हालत में सभी अधिकारी मुख्यालय में ही रहेंगे और जिलाधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी गैरहाजिर नहीं रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा ज्वेलरी व्यापारी लूटकांड में आगर पुलिस का बड़ा शिकंजा* 8 आरोपी गिरफ्तार, 14 किलो 125 ग्राम चांदी और दो बोलेरो जब्त; राजस्थान तक पहुंची पुलिस, ग
error: Content is protected !!