सुरक्षा दस्ता रांची महानगर का प्रशिक्षण शिविर 11 अक्टूबर को, मंच कार्यालय का भी होगा उद्घाटन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। सुरक्षा दस्ता रांची महानगर की ओर से सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर एवं मंच कार्यालय के उद्घाटन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे इंद्रपुरी नवयुवक समिति मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची लोकसभा सांसद तथा दस्ता के मुख्य संरक्षक संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलखो, उप मेयर नीरज कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों एवं समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है।
सुरक्षा दस्ता रांची महानगर के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही दस्ता के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर सुरक्षा, सेवा एवं सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक श्रवण साव, कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित साहा, वरीय उपाध्यक्ष रोशन चौधरी, मंत्री मिंटू सिंह, सह मंत्री अंकित सिंह, मीडिया सलाहकार शिव किशोर शर्मा सहित संदीप राणा, राजा वर्मा, बंटी साव, गोविंदा पासवान समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। बताया गया कि सुरक्षा दस्ता रांची महानगर की स्थापना वर्ष 2004 में हुई थी और संगठन का उद्देश्य सुरक्षा, सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ सामाजिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाना है।
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी मीडिया सलाहकार शिव किशोर शर्मा ने दी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsभरतपुर,।: जिन वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं है उन वाहनों को अब डीजल पेट्रोल नहीं मिलेगा प्रदूषण…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। ज्वेलरी व्यापारी से लूट के गंभीर मामले में आगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड की…
पूरी खबर पढ़ें →
#भरतपुर #बयाना में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 3 महिलाओं समेत 8 घायल, आपसी…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन #Bharatpur का दौरा कर साइबर अपराधों की…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन #Bharatpur का दौरा कर साइबर अपराधों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।