Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

04 Oct 2026, 10:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर उर्फ रम्पुरा में रविवार रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रम्पुरा से फूलपुर मिठ्ठनपुर जाने वाले मार्ग पर मास्टर संजीव सिंह और तहसील बार एसोसिएशन कांठ के अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका के ट्यूबवेल पर ग्रामीणों ने एक विशालकाय तेंदुए को विचरण करते देखा। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका और ग्रामीणों के अनुसार अंधेरा होने के बावजूद तेंदुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा था। उसकी मौजूदगी और आवाज सुनकर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को सतर्क किया और रात में घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। तेंदुए के दिखाई देने के बाद ग्रामीण बच्चों, महिलाओं और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। खेतों पर जाने और रात में आवागमन को लेकर भी ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा तेंदुए की निगरानी के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। साथ ही तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पकड़े जाने तक क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाए और लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

IMG 20261004 WA01022
कांठ के गांव दरियापुर में तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा।

— दरियापुर और अहमदपुर निंगू नंगला में लगाए पिंजरे

कांठ तहसील क्षेत्र में लगातार दिखाई दे रहे तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग रात दिन मेहनत कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को वन विभाग की अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र के गांव दरियापुर और अहमदपुर निंगू नंगला में तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हैं। बता दे कि क्षेत्र में लगातार तेंदुओं की चहल-कदमी दिखाई देने से दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले एक माह के भीतर वन विभाग के द्वारा रेस्क्यू कर कांठ तहसील क्षेत्र से कई तेंदुओं को पकड़ा भी जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी यह लगातार दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में तेंदुओं को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर आठ जगह पिंजरे लगे हुए हैं। वन विभाग की डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने क्षेत्र के लोगों को जागरुक करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांधी जयंती कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गैर मौजूदगी पर उठे सवाल न्यू बस स्टैंड चुरहट में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता अभियान भी चला; निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति बनी च
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा ज्वेलरी व्यापारी लूटकांड में आगर पुलिस का बड़ा शिकंजा* 8 आरोपी गिरफ्तार, 14 किलो 125 ग्राम चांदी और दो बोलेरो जब्त; राजस्थान तक पहुंची पुलिस, ग
error: Content is protected !!