Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में 117वें रामलीला वार्षिकोत्सव का आगाज, मुकुट पूजन में गूंजे श्रीराम के जयकारे

04 Oct 2026, 11:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में 117वें रामलीला वार्षिकोत्सव का आगाज, मुकुट पूजन में गूंजे श्रीराम के जयकारे - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ नगर की ऐतिहासिक रामलीला का 117वां 18 दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार रात धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ। रामलीला रंगमंच पर मुकुट पूजन के साथ आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूजन के दौरान रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।

प्रशासन की ओर से गठित श्री रामलीला मंचन अस्थाई समिति की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में पंडित सुरेंद्र शर्मा ने विधि-विधान से मुकुटों और रामायण जी का पूजन कराया। इसके बाद कलाकारों का तिलक कर माल्यार्पण किया गया। मुकुट पूजन कार्यक्रम में कांठ के वरिष्ठ भाजपा नेता/श्री रामलीला मंचन अस्थाई समिति के सदस्य मुकेश माहेश्वरी मुख्य यजमान रहे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद कलाकारों और समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला के सफल मंचन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज कुमार बिश्नोई, डायरेक्टर सुधीर कुमार बिश्नोई, कोषाध्यक्ष नवनीत पहलवान, देवेंद्र बिश्नोई, डॉ. जितेंद्र सिंह, महेशचंद्र गुप्ता, शुभम बिश्नोई, सनी बिश्नोई, राजेंद्र सिंह, सुशील कुमार, अरुण शर्मा, राधेश्याम भुइयार, विजय कुमार सीटू, धर्मपाल सिंह चौहान, इंद्रजीत सिंह बिश्नोई, सौरभ अग्रवाल, निशिकांत पाठक, त्रिवेद भुइयार, प्रमोद बिश्नोई आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Moradabad04 Oct

कांठ: रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर उर्फ रम्पुरा में रविवार रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत…

पूरी खबर पढ़ें →
#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग
Hardoi04 Oct

#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग

#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग #शाहाबाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
Hardoi04 Oct

रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार पाली,…

पूरी खबर पढ़ें →
भदोही में ₹1,340 करोड़ से अधिक लागत की 112 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया संबोधित
Mahrajganj04 Oct

भदोही में ₹1,340 करोड़ से अधिक लागत की 112 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया संबोधित

भदोही/ उत्तर प्रदेश भदोही में ₹1,340 करोड़ से अधिक लागत की 112 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के आभूषणों के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो चैन के टुकड़े, पायल व जितिया बरामद
Ghazipur04 Oct

जमानियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के आभूषणों के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो चैन के टुकड़े, पायल व जितिया बरामद

गाजीपुर, 04 अक्टूबर 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!