Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

यातायात बंधित करने वाले 25 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

05 Oct 2026, 09:52 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यातायात बंधित करने वाले 25 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
खिरहनी एवं वरगवां के नीचे पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान खिरहनी ओवरब्रिज अंडरपास तथा बरगवां ब्रिज के नीचे अंडरपास में अनावश्यक रूप से नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े कर आवागमन बाधित करने वाले 25 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में कुल 12,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही,वाहन चालकों को ओवरब्रिज एवं अंडरपास की सड़क पर वाहन खड़ा न करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समझाइश दी गई।

थाना यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क,चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता
Jhansi19 Oct

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई कार UP POLICE Police Commissionerate Varanasi शहर के साजन तिराहे पर सोमवार सुबह एक
जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान
Azamgarh19 Oct

जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान रिपोर्टर- सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में पारिवारिक विवाद का मामला चर्चा में, स्थानीय पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का आरोप; निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
error: Content is protected !!