Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaurela-Pendra-Marwahi

भाजपा सेवा संकल्प अभियान- 07 अक्टूबर को छग. की 90 विधानसभा क्षेत्रों में सेवा ज्योति यात्रा निकलेगी

05 Oct 2026, 05:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रांतीय समीक्षा बैठक कल 04 अक्टूबर रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थित छग. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई, इस बैठक में अभीतक संपन्न हुए कार्यक्रमों कई समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रमों के लिए किए जा रहे तैयारीयों की भी चर्चा की गई।

छग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी ने इस अवसर पर कहा कि सेवा संकल्प अभियान सेवा , समर्पण, संगठन के माध्यम से आम जनता तक पहुंचने का एक माध्यम है। छग प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयार के साथ साथ जनसंपर्क भी बढ़ाने की अपील की।

इस बैठक में यह बताया गया कि 07 अक्टूबर 2026 को छग प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एकसाथ सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जायेगी। इसके अंतर्गत हर विधानसभा में ज्योति कलश रथ भी भेजे जा रहें हैं, ।

विधानसभा केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव भाषण के लिए एलईडी मंच भी तैयार किए जा रहें हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान छग भाजपा प्रदेश कार्यालय में संचालित सहयोग केंद्र में 5से 9 अक्टूबर तक प्रदेश के चार मंत्री कार्यकर्ताओं की विभागीय समस्याएं भी सुनेंगे, सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने जी ने यह बताया कि मंत्री गूरू खुशवंत साहेब 05 अक्टूबर, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री शयामबिहारी जायसवाल जी 06 अक्टूबर, प्रदेश के मंत्री राजेश अग्रवाल जी 08 अक्टूबर, एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री टकराम वर्मा जी 09 अक्टूबर, को कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

जानकारी अनुसार यह चारों मंत्री दोपहर मे दो बजे से लेकर शाम को 05 बजे तक सहयोग केंद्र में उपस्थित रहकर शासन से संबंधित विभागीय समस्याओं को सुनेंगे, और उनके समाधान के लिए जरूरी आवश्यक कार्यवाही भी करेंगे। कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए उसी दिन दोपहर में 01 बजे से लेकर 02 बजे तक पंजीयन भी किया जायेगा।

पंजीयन उपरांत टोकन के आधार पर व्यक्तिगत सुनवाई भी की जायेगी।.इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित कराने की अपील की गई है।.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धार्मिक नगरी मेवड़ा में महंत पीर योगी लक्ष्मणनाथ महाराज को ग्रामीणों ने बनाया प्रत्याक्षी
Nagaur05 Oct

धार्मिक नगरी मेवड़ा में महंत पीर योगी लक्ष्मणनाथ महाराज को ग्रामीणों ने बनाया प्रत्याक्षी

पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, आचार संहिता लागू…

पूरी खबर पढ़ें →

याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक संपन्न,सभापति इंजी. प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
Sagar05 Oct

याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक संपन्न,सभापति इंजी. प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की…

पूरी खबर पढ़ें →
लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई’,सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान,बोले मुझे क्या पता था सीएम बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है
Sagar05 Oct

लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई’,सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान,बोले मुझे क्या पता था सीएम बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है

​सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित 'बुंदेली समागम'…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi05 Oct

गोपाल कृष्ण अग्रवाल बनें छत्तीसगढ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के जिलाध्यक्ष

गौरेला- पेन्ड्रारोड--:: प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने अपने संगठन का विस्तार करते…

पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ़ की बाल कलाकार लोक गायिका वंदिता साहू से सौजन्य मुलाकात हुआ
Bilaspur05 Oct

छत्तीसगढ़ की बाल कलाकार लोक गायिका वंदिता साहू से सौजन्य मुलाकात हुआ

संतनु कुमार कुर्रे की रिपोर्ट बिलासपुर से छत्तीसगढ़ की बाल कलाकार लोक गायिका वंदिता साहू से सौजन्य मुलाकात…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!