लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई’,सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान,बोले मुझे क्या पता था सीएम बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित 'बुंदेली समागम' के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग ही चुटीला और बेबाक अंदाज देखने को मिला।
छतरपुर की मशहूर बुंदेली कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी के सवाल पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में स्वीकार किया कि 'लाड़ली बहना योजना' सरकार के लिए काफी भारी पड़ रही है। कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी ने जब सीएम से पूछा कि आपने अपनी जिज्जियों (बहनों) के लिए तो बहुत कुछ किया है, लेकिन जिज्जियों की बेटियों के लिए क्या करना चाहते हैं?" इस पर मुख्यमंत्री ने हंसते हुए जवाब दिया तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई!
मुझे क्या पता था मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है,
सीएम ने बात संभालते हुए आगे कहा कि यह अंदर की बात है, लेकिन सरकार ने तय किया कि बहनों के लिए कोई तकलीफ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ₹1,000 से यह यात्रा शुरू हुई थी, शुरुआत में काफी कठिनाई थी, लेकिन अभी हम ₹1,500 तक दे रहे हैं।
फिर बिन्नू रानी से चुटकी लेते हुए बोले अभी लाड़ली बहना लायक तुम छोटी हो, थोड़ी और बड़ी हो जाओ, फिर दे देंगे। सत्र के दौरान जब एक युवा ने पूछा कि बुंदेलखंड के युवाओं की कोई समस्या 24 घंटे में हल करनी हो तो क्या करेंगे?
इस पर सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड की समस्या 24 घंटे में तो भगवान भी हल नहीं कर सकते। यहाँ के लोग अपनी क्षमता और बुद्धिमत्ता से खुद समाधान निकाल सकते हैं और सरकार पलायन रोकने के लिए केन-बेतवा जैसी बड़ी सिंचाई परियोजनाओं पर काम कर रही है।
सितंबर 2026 की 40वीं किस्त में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में ₹1,500 प्रति महिला के हिसाब से कुल ₹1,835 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर मालवा। आगर जिले के ग्राम जैतपुरा में रविवार सुबह करीब 11 बजे खेत पर 12 वर्षीय बालक…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। शहर में धार्मिक, सामाजिक और वैवाहिक आयोजनों की आड़ में तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर-मालवा।* जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता, इंदौर: नगर निगम के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। जिला मुख्यालय पर 7 अक्टूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/ इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।