Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा आगर में 7 अक्टूबर को गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, प्रज्वलित होगी सेवा ज्योति

05 Oct 2026, 09:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

आगर-मालवा। जिला मुख्यालय पर 7 अक्टूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी ने बताया कि चिन्हित सभास्थल पर सुबह 9 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। सुबह 9 से 9.45 बजे तक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी, जबकि 9.45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़कर संबोधित करेंगे। इसके बाद दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी और इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी।

कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवी संस्थाओं, विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त नागरिकों और आमजन की सहभागिता रहेगी। सभास्थल पर सेल्फी बूथ, मंच, बैकड्रॉप, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, पेयजल, बैठक, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्थाएं की जाएंगी। जिला मुख्यालय पर प्रज्वलित मशाल से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की सेवा ज्योति भी प्रज्वलित होगी। इसके बाद मशालधारी नागरिक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सबसे आगे रथ, उसके पीछे मशालधारी नागरिक और शासकीय योजनाओं के फ्लैक्स व तख्तियों के साथ आमजन शामिल होंगे। यातायात व सुरक्षा की व्यवस्था के साथ जिला मुख्यालय के एक चौराहे को ‘सेवा-संकल्प चौक’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ सीएचसी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Moradabad05 Oct

कांठ सीएचसी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

कांठ में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l
Gaya05 Oct

पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l

पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!