Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Darbhanga

दरभंगा प्रमंडल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

05 Oct 2026, 11:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दरभंगा प्रमंडल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व - दरभंगा, बिहार

दरभंगा, 05 अक्टूबर 2026। लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम सोमवार को युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा का गवाह बना। यहां प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार तथा जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों में दरभंगा प्रमंडल के खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करें, इससे बड़ी गौरव की बात नहीं होगी।

पहले दिन शतरंज, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, कराटे, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन समेत कई स्पर्धाएं आयोजित हुईं। शतरंज में विभिन्न आयु वर्गों में हर्षवर्धन सिंह, आर्यन कुमार, प्रिंस पासवान, मनीषा यादव, वैष्णवी कुमारी और खुशी कुमारी ने बाजी मारी।

कुश्ती के अंडर-17 वर्ग में दरभंगा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आयुष कुमार, पृथ्वीराज, श्रेहाल भारद्वाज, सुधांशु सिंह, अनुभव कुमार झा, सादिक शहजाद और ऊर्जा कुमार ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि 6 अक्टूबर को एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और खो-खो की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l
Gaya05 Oct

पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l

पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!