राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कमाल बाबा सहित अनेक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने दिलाई सदस्यता, पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंटकर किया स्वागत
कटनी। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और संगठन के प्रति बढ़ते जुड़ाव के बीच कटनी में कमाल बाबा सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने सभी नवागत सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत किया।
सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों ने राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प के साथ कांग्रेस से जुड़ने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने सभी नवागत सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर उन्हें नई राजनीतिक पारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी का स्वागत है। संगठन में सभी की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से कटनी शहर में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर कटनी की ओर से सभी नवागत सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाइव न्यूज
📞 7509747686