Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Guna

प्रेस विज्ञप्ति बिजली कर्मचारी महासंघ का स…

05 Oct 2026, 11:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रेस विज्ञप्ति बिजली कर्मचारी महासंघ का स... - गुना, मध्य प्रदेश

प्रेस विज्ञप्ति
बिजली कर्मचारी महासंघ का संवाद, आभार एवं सम्मान समारोह संपन्न
प्रदेश एवं कंपनी स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, कर्मचारी हितों पर हुआ सार्थक संवाद
गुना, 05 अक्टूबर 2026। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा सोमवार को श्रम कल्याण केंद्र (वेलफेयर), विद्युत मंडल परिसर गुना में संवाद, आभार एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गुना, अशोकनगर एवं राजगढ़ जिले से बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिजली कर्मचारियों के हितों, उनकी समस्याओं एवं जायज मांगों पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सार्थक संवाद करना तथा कर्मचारी हित में निरंतर प्रयासरत भारतीय मजदूर संघ एवं बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश एवं कंपनी स्तर के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी, भारत माता एवं राष्ट्रऋषि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पालक एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्री हेमंत तिवारी जी, प्रदेश बिजली प्रभारी श्री आशीष सिंह जी, बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री श्री सुशील कुमार पांडे जी, मध्य क्षेत्र महामंत्री श्री संदीप त्रिपाठी जी, पश्चिम क्षेत्र महामंत्री श्री भगवान स्वरूप श्रीवास्तव जी, पूर्व क्षेत्र महामंत्री श्री मणिराज विश्वकर्मा जी, पारेषण अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी, विभाग प्रमुख गुना-अशोकनगर श्री धर्मस्वरूप भार्गव जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शारदा तिवारी जी, सह विभाग प्रमुख श्री सोनपाल यादव जी, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल ग्वाल जी, जिला मंत्री श्री दीपक गुप्ता जी, बिजली कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव जी, संभाग प्रभारी श्री सुदीप मिश्रा जी, क्षेत्रीय सहसचिव श्री राममोहन शर्मा जी , राजगढ़, अशोक नगर जिला अध्यक्ष, ज़िला सचिव सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कर्मचारी हितों के लिए संगठन की एकजुटता जरूरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एवं बिजली कर्मचारी महासंघ “राष्ट्र हित–उद्योग हित–श्रमिक हित” के मूल मंत्र के साथ बिजली कर्मचारियों की समस्याओं एवं जायज मांगों के निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की एकजुटता ही शासन एवं प्रबंधन तक कर्मचारियों की प्रभावी आवाज पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम है।

वक्ताओं ने नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को संगठन पूरी गंभीरता से शासन एवं कंपनी प्रबंधन के समक्ष उठाता रहा है और भविष्य में भी कर्मचारियों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प
समारोह में उपस्थित बिजली कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा आपसी एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश एवं कंपनी स्तर से पधारे वरिष्ठ पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं श्रीफल सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन बिजली कर्मचारी महासंघ गुना के जिला सचिव श्री महेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में बिजली कर्मचारी महासंघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं गुना के पालक श्री आर.सी. झा साहब ने गुना, अशोकनगर एवं राजगढ़ की ओर से प्रदेश एवं कंपनी स्तर से पधारे सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

संगठन की एकजुटता और कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ समारोह का समापन हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l
Gaya05 Oct

पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l

पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!