Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

भागीरथ जनकल्याण समिति ने किया भागीरथ मेला महोत्सव का आयोजन

06 Oct 2026, 11:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भागीरथ जनकल्याण समिति ने किया भागीरथ मेला महोत्सव का आयोजन - HARIDWAR, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
October 6, 2026

हरिद्वार, 6 अक्टूबर। भागीरथ जन कल्याण सेवा समिति द्वारा मंगलवार को भेल फाउण्ड्री गेट के सामने धीरवाली में भागीरथ मेला महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि एक महीने तक चलने वाले मेले में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मनोज यादव ने बताया कि आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत 13 से 19 अक्टूबर तक गरबा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों व परिवार के लिए जलपरी शो का आयोजन भी किया जाएगा। गरबा में प्रतिभाग करने के के इच्छुक प्रतिभागियों को पंजीकरण कराना होगा। मेले में एंट्री पूरी तरह निःशुल्क होगी। सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेले की निगरानी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों के लिए मां दुर्गा के भव्य दर्शन, भव्य झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले आदि की व्यवस्था की गयी है। सेल्फी जोन के साथ डेढ़ सौ स्टॉल भी लगाए गए हैं। जहां अनेक प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले एक हजार बच्चों को समिति की और से पुरूस्कृत किया जाएगा। इस दौरान तरुण शुक्ला, विजय चौबे, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*दधीचि देहदान समिति (रजि•) हरिद्वार का तृतीय वार्षिक उत्सव एवं महर्षि दधीचि स्मृति यज्ञ श्रद्धा एवं संकल्प के साथ संपन्न*
Haridwar05 Oct

*दधीचि देहदान समिति (रजि•) हरिद्वार का तृतीय वार्षिक उत्सव एवं महर्षि दधीचि स्मृति यज्ञ श्रद्धा एवं संकल्प के साथ संपन्न*

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो *दधीचि देहदान समिति (रजि•) हरिद्वार का तृतीय वार्षिक उत्सव एवं महर्षि दधीचि स्मृति…

पूरी खबर पढ़ें →
खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित
Haridwar04 Oct

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित हरिद्वार। खेल महाकुंभ के अंतर्गत हरिद्वार जिला नेटबॉल…

पूरी खबर पढ़ें →
अर्धकुंभ के बजट पर श्वेतपत्र लाए सरकार,भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं:आलोक शर्मा
Haridwar04 Oct

अर्धकुंभ के बजट पर श्वेतपत्र लाए सरकार,भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं:आलोक शर्मा

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 4, 2026 हरिद्वार। अर्धकुंभ मेले के लिए किए…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,शव को खाई में फेंका
Dehradun04 Oct

प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,शव को खाई में फेंका

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 4, 2026 देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक…

पूरी खबर पढ़ें →
पकड़ी गई नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री,पामोलीन ऑयल व स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद
Haridwar04 Oct

पकड़ी गई नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री,पामोलीन ऑयल व स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 4, 2026 हरिद्वार। नकली खाद्य पदार्थो की धरपकड़…

पूरी खबर पढ़ें →
रोकने पर पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने और फिर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Haridwar04 Oct

रोकने पर पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने और फिर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 4, 2026 हरिद्वार। देर रात थाना खानपुर क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!