*हरिद्वार में गुंजी न्याय की आवाज, निकली विशाल धर्म रक्षा रैली*
हरिद्वार। पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के साथ हो रहे लगातार अत्याचार और अमानवीय व्यवहार के विरोध में आज 24 नवंबर 2026, मंगलवार को हरिद्वार में विशाल धर्म रक्षा यात्रा निकाली गई।
रैली श्री रामा भाई जी के सानिध्य में आज दोपहर 3 बजे संत श्री आशारामजी आश्रम, हरिद्वार से प्रारंभ होकर सप्तऋषि मार्ग, गीता कुटीर, भारत माता मंदिर, पावन धाम चौक, सूखी नदी से होते हुए दुधाधारी चौक स्थित रामलीला मैदान पर समाप्त हुई।
यात्रा में देशभर से आए संत-महात्मा, साधक और धर्मप्रेमी हजारों में शामिल हुई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बापूजी को शीघ्र न्याय दिलाना, उनके मानव अधिकारों की रक्षा करना और समाज को जगाना है।
मीडिया प्रभारी नीलू अरोड़ा ने बताया यह यात्रा किसी के विरोध में नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए है। बापूजी ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा, संस्कार और राष्ट्र के उत्थान में लगाया है। ऐसे संत के साथ हो रहा अन्याय पूरे सनातन समाज के लिए चिंता का विषय है।