Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

गुरु नानक देव जी के तीन संदेश ‘नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’ में छिपा है दुनिया की समस्याओं का समाधान-शिवराज सिंह चौहान

24 Nov 2026, 06:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गुरु नानक देव जी के तीन संदेश 'नाम जपो, कीरत करो और वंड छको' में छिपा है दुनिया की समस्याओं का समाधान-शिवराज सिंह चौहान - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)। गुरु नानक जयंती एवं प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब पहुंचे।

यहां उन्होंने सिख धर्म के ऐतिहासिक एवं पवित्र तीर्थस्थल गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और देश की निरंतर उन्नति के लिए अरदास की।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुद्वारा परिसर में संगत के बीच बैठकर पावन गुरुबाणी का श्रवण किया और सिख परंपरा के अनुरूप गुरु घर की सेवा में भी सहभागिता निभाई। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से उन्हें पारंपरिक रूप से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ संगत में बैठकर गुरुबाणी सुनी और गुरु घर की सेवा कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।

इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु घर में मत्था टेकने और गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें गुरु नानक देव जी की पावन तपोभूमि सुल्तानपुर लोधी के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बहुत समय से उनकी इच्छा थी कि वे उस पवित्र धरती पर आएं, जहां प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी ने 14 वर्ष, 9 महीने और 13 दिन तक समय बिताया।

इसी पवित्र भूमि पर बेईं नदी से जुड़ी ऐतिहासिक आध्यात्मिक घटना के माध्यम से उन्होंने मानवता को 'एक ओंकार' का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज यहां पहुंचकर उनकी पुरानी इच्छा पूरी हुई है और वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को 'एक ओंकार' का संदेश दिया। इसका अर्थ है कि परमात्मा एक है और हम सभी उसी परमात्मा की संतान हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के तीन मूल मंत्र 'नाम जपो, कीरत करो और वंड छको' को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इनका अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर का नाम स्मरण करें, ईमानदारी और मेहनत से अपनी आजीविका कमाएं तथा जो कुछ भी हमारे पास है, उसे दूसरों के साथ मिल-बांटकर खाएं।

उन्होंने प्रेम, स्नेह, भाईचारे और सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि हमें महिलाओं, माताओं, बहनों और बेटियों का सदैव सम्मान करना चाहिए। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में ही दुनिया की अनेक समस्याओं का समाधान छिपा हुआ है।

मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है गुरु नानक देव जी का जीवन
चौहान ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा, समानता, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने समाज को जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहने की प्रेरणा दी।

उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में सद्भाव, सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करें। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने 'सतनाम वाहेगुरु, वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह' के जयघोष के साथ की।

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सिख धर्म के अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में शामिल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी ने इसी पवित्र स्थान पर बेरी के वृक्ष के नीचे बैठकर ईश्वर की आराधना की थी।

यह स्थान गुरु साहिब के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से गहराई से जुड़ा हुआ है। गुरु नानक जयंती एवं प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का यहां पहुंचना और गुरु घर में सेवा करना श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं केवल किसी एक धर्म या समाज के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उनका संदेश है कि ईश्वर एक है, मानवता सबसे बड़ा धर्म है और सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश प्राकृतिक खेती को मिलेगा विस्तार, आगर जिले में 8 नए क्लस्टर बनाने को मंजूरी
Agar-Malwa24 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश प्राकृतिक खेती को मिलेगा विस्तार, आगर जिले में 8 नए क्लस्टर बनाने को मंजूरी

*किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर जोर, प्रशिक्षण से लेकर खेतों में प्रदर्शन तक की बनेगी…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क सुरक्षा के लिए 72 ट्रॉलियों में लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर
Sagar24 Nov

सड़क सुरक्षा के लिए 72 ट्रॉलियों में लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
भक्ति, उल्लास और जनआस्था के बीच कटाएघाट मेले का भव्य शुभारंभ मधई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजे नगर के प्रमुख मार्ग; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत,
भक्ति, उल्लास और जनआस्था के बीच कटाएघाट मेले का भव्य शुभारंभ मधई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजे नगर के प्रमुख मार्ग; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत,
सीएमओ साहब! आखिर कब देंगे नगर की समस्याओं पर ध्यान? 1 से 15 वार्डों तक विकास कार्य अधूरे, ठंड शुरू होने के बाद भी अलाव की व्यवस्था नहीं नगर परिषद नौरोजाबाद की लापरवाही का खामियाजा
error: Content is protected !!