Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में मोतीनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, आरोपी अजय तिवारी गिरफ्तार

24 Nov 2026, 07:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में मोतीनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, आरोपी अजय तिवारी गिरफ्तार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* महिला की गर्दन पर धारदार चाकू से किया था जानलेवा हमला, ऑटो चालक की आंखों में भी डाला था मिर्ची पाउडर। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, जहां से जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के संबंध में दिए गए निर्देशों के पालन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 23.11.2026 को फरियादिया श्रीमती दीवान उर्फ मानसी ठाकुर, पति देवेन्द्र सिंह ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, निवासी एमआईजी 211, फेज-2, सनराइज मेगासिटी, थाना मोतीनगर, जिला सागर द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बाघराज आवासीय कॉलोनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट आरोपी अजय तिवारी ने रास्ता रोककर ऑटो चालक अन्नू रजक की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया।

इसके बाद फरियादिया के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से खत्म करने की नीयत से अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर जानलेवा वार किया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 1217/26, धारा 126(2), 296(ए), 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता एवं सक्रियता से कार्रवाई कर आरोपी अजय तिवारी पिता स्व.

अंजनी कुमार तिवारी, उम्र 47 वर्ष, निवासी झंडा चौक, थाना गोपालगंज, जिला सागर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया।

अजय तिवारी पिता स्व. अंजनी कुमार तिवारी, उम्र 47 वर्ष, निवासी झंडा चौक, थाना गोपालगंज, जिला सागर।

उक्त त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक एवं सउनि भारत सिंह, प्रधान आरक्षक शोएब बेग, प्रधान आरक्षक प्रकाश, प्रधान आरक्षक नदीम एवं आरक्षक अनुराग की सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सड़क सुरक्षा के लिए 72 ट्रॉलियों में लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर
Sagar24 Nov

सड़क सुरक्षा के लिए 72 ट्रॉलियों में लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
भक्ति, उल्लास और जनआस्था के बीच कटाएघाट मेले का भव्य शुभारंभ मधई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजे नगर के प्रमुख मार्ग; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत,
भक्ति, उल्लास और जनआस्था के बीच कटाएघाट मेले का भव्य शुभारंभ मधई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजे नगर के प्रमुख मार्ग; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत,
गुरु नानक देव जी के तीन संदेश ‘नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’ में छिपा है दुनिया की समस्याओं का समाधान-शिवराज सिंह चौहान
Sagar24 Nov

गुरु नानक देव जी के तीन संदेश ‘नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’ में छिपा है दुनिया की समस्याओं का समाधान-शिवराज सिंह चौहान

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)। गुरु नानक जयंती एवं प्रकाश पर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ साहब! आखिर कब देंगे नगर की समस्याओं पर ध्यान? 1 से 15 वार्डों तक विकास कार्य अधूरे, ठंड शुरू होने के बाद भी अलाव की व्यवस्था नहीं नगर परिषद नौरोजाबाद की लापरवाही का खामियाजा
error: Content is protected !!