जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कस्तूरबा छात्रावास में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, बालिकाओं से किया सीधा संवाद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


**भोजन, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा की ली जानकारी, सुविधाएं बेहतर बनाए रखने के दिए निर्देश**
**आगर-मालवा।** छात्रावासों में बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी ने मंगलवार को बड़ोद स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अध्ययनरत बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सीईओ सोलंकी ने बालिकाओं से भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित समय पर भोजन मिलने, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, अध्ययन कक्ष और पुस्तकालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बालिकाओं ने भी अपनी दिनचर्या और छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया।
इसके बाद उन्होंने छात्रावास के किचन, भंडार कक्ष, शयन कक्ष सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई एवं उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखते हुए संबंधितों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और दैनिक दिनचर्या में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए तथा छात्रावास में उन्हें सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमृतलाल सिसोदिया भी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चांद प्रखंड की तीन दुग्ध समितियों के लिए अध्यक्ष पद पर नामांकन, कुल 21 पर्चे दाखिल चांद (कैमूर)।…
पूरी खबर पढ़ें →
सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त सखी केंद्र में पीड़ित महिलाओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
कलवारी के गोलवा में सड़क हादसे में युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहनियां में हेरोइन तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार दूसरा आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर मालवा।* नगर में इन दिनों संचालित हो रहा मेला अब अव्यवस्थाओं के चलते बड़े विवाद का कारण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।