Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rae Bareli

गोताखोरों ने नदी में गिरा ट्रक खोजा,नहीं निकल पाई हाइड्रा मशीन

07 Oct 2026, 10:37 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गोताखोरों ने नदी में गिरा ट्रक खोजा,नहीं निकल पाई हाइड्रा मशीन - RAE BARELI, उत्तर प्रदेश

तीन दिन पहले डीह थाना क्षेत्र की परशदेपुर चौकी क्षेत्र में जायस सलोन रोड पर बने पुल से सई नदी में गिरे चीनी लदे ट्रक की लोकेशन गोताखोरों ने खोज निकाली। गोताखोरों ने नाव के सहारे नदी में उतरकर पहले ट्रक की सही स्थिति का पता लगाया और फिर नदी के अंदर जाकर ट्रक होने की पुष्टि की।

ट्रक में करीब 500 बोरी चीनी लदी होने की बात बताई जा रही है।ट्रक की लोकेशन मिलने के बाद उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर मौजूद क्रेन और हाइड्रा संचालकों ने क्षमता पर्याप्त नहीं होने की बात कहते हुए ट्रक निकालने से इनकार कर दिया। अब बड़ी क्षमता वाली हाइड्रा मशीन मंगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ट्रक को खींचकर नदी से बाहर निकाला जा सके।वाहन स्वामी प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रक के नदी में गिरने के बाद चालक ने उन्हें फोन कर हादसे की सूचना दी थी।

इसके बाद से चालक लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर अलग-अलग स्थानों पर होने की बात बता रहा है, लेकिन सामने नहीं आ रहा है। वहीं चीनी व्यापारी संदीप ने बताया कि ट्रक के नदी में होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन चालक के रवैये से अभी भी आशंका बनी हुई है कि कहीं उसने ट्रक में लदा माल पहले ही कहीं बेंच तो नहीं दिया।फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त रेलिंग में सरिया की वेल्डिंग कराकर पुल की मरम्मत करा दी।

चौकी प्रभारी मोहित शर्मा ने बताया कि कुशल गोताखोर नाव से नदी में उतरे और पहले कांटा डालकर ट्रक की लोकेशन तलाश की उसके बाद नदी के अंदर जाकर ट्रक होने की पुष्टि की। अब ट्रक को बाहर निकाले जाने के बाद ही उसमें लदी सामग्री की सही स्थिति का पता चल सकेगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

“हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर लौटें”, बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील, कहा- इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर भी चर्चा को तैयार
गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही? तीसरी मंजिल से खुले चैंबर में गिरा मरीज, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
Ghazipur23 Oct

गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही? तीसरी मंजिल से खुले चैंबर में गिरा मरीज, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

गाज़ीपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में इलाज…

पूरी खबर पढ़ें →
संत कबीर कुटीर में स्मृति ईरानी का CM सैनी ने किया आत्मीय स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन
Kurukshetra23 Oct

संत कबीर कुटीर में स्मृति ईरानी का CM सैनी ने किया आत्मीय स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार और संगठन के बीच…

पूरी खबर पढ़ें →
Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट हाउस तक फैली लपटें
Chandauli23 Oct

Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट हाउस तक फैली लपटें

Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन संवाद से पहले विवादित पोस्ट पर F,I ,R, मोहम्मद अहमद मंसूरी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप,, वाट्साप ग्रुप द्वारा आपत्ति जनक पोस्ट करने शिकायत पर मामला दर्ज,,
error: Content is protected !!