Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका: 9 अक्टूबर को सोयतकलां में लगेगा ‘युवा संगम’ रोजगार मेला 10वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को रोज

07 Oct 2026, 05:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

आगर-मालवा। जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 9 अक्टूबर को सोयतकलां में ‘युवा संगम’ रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय आगर, शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां में लगेगा।

रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को फील्ड ऑफिसर, ब्रांच मैनेजर, बीमा अभिकर्ता, प्लम्बर, सिक्योरिटी गार्ड, टेलीकॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, मोबिलाइजर, मार्केटिंग, मशीन ऑपरेटर, फार्मा सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित अन्य पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। इसके साथ ही प्रशिक्षण एवं अप्रेन्टिसशिप से जुड़े अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी।

स्वरोजगार के लिए भी खुलेगा रास्ता

मेले में केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार की राह तलाश रहे युवाओं के लिए भी विशेष अवसर रहेंगे। ऋण प्रदाता शासकीय विभागों द्वारा युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, ऋण सुविधा और व्यवसाय शुरू करने के विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।

10वीं से स्नातकोत्तर तक युवा पात्र

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री, स्नातक एवं स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले युवा भाग ले सकेंगे। आवेदकों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

जिले के ऐसे युवा जो रोजगार, स्वरोजगार अथवा प्रशिक्षण के अवसर तलाश रहे हैं, वे निर्धारित तिथि और समय पर शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां पहुंचकर रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich25 Oct

बक्शी गांव में दोहरी नागरिकताजाँच आखिर कब होगी कार्रवाई

*बक्सी गांव में दोहरी नागरिकता जांच: आखिर कब होगी कार्रवाई, कब खुलेगा दस्तावेजों का राज?* नवाबगज-बहराइच। जनपद बहराइच…

पूरी खबर पढ़ें →
कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
Rewari25 Oct

कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक खातो से लगभग 01…

पूरी खबर पढ़ें →
शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा
Rewari25 Oct

शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)आज दिनांक 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देशानुसार शहीद…

पूरी खबर पढ़ें →
ये है नोएडा ऑथोरिटी के अधीन भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी
Gautam Buddha Nagar25 Oct

ये है नोएडा ऑथोरिटी के अधीन भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी

नोएडा प्राधिकरण के अधीन स्थित भट्ठा कॉलोनी, भंगेल‑सलारपुर में कचरा निकासी की समस्या कई वर्षों से बनी हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!