कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक खातो से लगभग 01 लाख 31 हजार रुपये उड़ाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला सीकर के गांव मलिकपुर निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई हैं।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 08 अक्टूबर को बिहार के जिला सिवान के गांव पिपरा नौतन हाल आबाद मोहल्ला कानुगो बावल निवासी विवेक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह बावल की एक कंपनी में नौकरी करता है तथा मोहल्ला कानुगो बावल के एक मकान में रह रहा है। गत 04 अक्टूबर को वह कंपनी में था कि उसी दौरान उसके फोन पर एक मैसेज आया जिसके बाद उसका फोन हैक हो गया। जिसके बाद उसके दो बैंक खातों से कुल 01 लाख 31 हजार 866/- रुपये कट गए। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला सीकर के गांव मलिकपुर निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कृष्ण कुमार के बैंक खाते मे ठगी की गई रकम के 96 हजार 866/ रुपये की राशि ट्रांसफर हुए थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)आज दिनांक 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देशानुसार शहीद…
पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा प्राधिकरण के अधीन स्थित भट्ठा कॉलोनी, भंगेल‑सलारपुर में कचरा निकासी की समस्या कई वर्षों से बनी हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
📰 करवा चौथ पर फूलपुर बाजार में उमड़ी भीड़, दुकानों पर दिखी रौनक आजमगढ़। फूलपुर बाजार में करवा…
पूरी खबर पढ़ें →
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News।।25 अक्टूबर रविवार शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाऐं।। ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर को राज्य की राजधानी मुंबई…
पूरी खबर पढ़ें →
सैदपुर (गाजीपुर)। जनपद गाजीपुर की तहसील सैदपुर के वार्ड नंबर-03 स्थित मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।