गाजीपुर: सैदपुर तहसील के वार्ड नं० 03 मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सैदपुर (गाजीपुर)। जनपद गाजीपुर की तहसील सैदपुर के वार्ड नंबर-03 स्थित मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति खराब होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की इंटरलॉकिंग जगह-जगह से उखड़ने लगी है तथा कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इसके कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के चलते प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क की समय रहते मरम्मत नहीं होने पर स्थिति और खराब होने की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से की मरम्मत की मांग:- मालवीय नगर के निवासियों की मांग है कि संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारी वार्ड नंबर-03 की इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराएं और सड़क की आवश्यक मरम्मत कराकर आवागमन को सुगम बनाएं। लोगों का कहना है कि सड़क की समय पर मरम्मत होने से कॉलोनीवासियों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी राहत मिलेगी।
अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और मालवीय नगर की जर्जर इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत के लिए कब तक आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां सोमवार सुबह सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकरा गईं। बताया…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला भैरहवा (नेपाल), 25…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजनसेवा ही प्रतिबद्धता लखनऊ/ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर…
पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा के सलारपुर में स्थित भट्ठा कालोनी के एक खाली घर की छत पर सांड चढ़ गया, जिससे…
पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा के सलारपुर में स्थित भट्ठा कालोनी के एक खाली घर की छत पर सांड चढ़ गया, जिससे…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से राहत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।